[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ राजकुमार शर्मा की पत्नी होने का दावा, डॉ रूपा माथुर पहुंची झुंझुनू जिला निर्वाचन अधिकारी के पास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डॉ राजकुमार शर्मा की पत्नी होने का दावा, डॉ रूपा माथुर पहुंची झुंझुनू जिला निर्वाचन अधिकारी के पास

डॉ रूपा माथुर ने डॉ राजकुमार शर्मा की कानूनी पत्नी होने का किया दावा, नवलगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजकुमार शर्मा का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले से आज राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें जयपुर निवासी डॉक्टर रूपा माथुर ने नवलगढ़ विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ राजकुमार शर्मा की विधिक पत्नी होने का दावा किया है।

झुंझुनूं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने नवलगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर राजकुमार शर्मा का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की है । जयपुर निवासी डॉक्टर रूपा माथुर ने झुंझुनूं जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष डॉ राजकुमार शर्मा द्वारा नामांकन के साथ दिये गये शपथ पत्र मे वास्तविक तथ्य छुपाने का आरोप लगाया है।

डॉक्टर रूपा माथुर ने डॉक्टर राजकुमार शर्मा की कानूनी पत्नी होने का भी दावा किया है। रूपा माथुर अपने बेटे आदित्य के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंची। विवाह से संबंधित कागजात और शादी की कुछ तस्वीरे भी पेश किए । वही डॉक्टर रूप माथुर ने डॉक्टर शर्मा के पेश किये नामांकन पत्र को खारिज करने की जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77