नीमकाथाना दौरे पर रहेंगे सीएम गहलोत:नेहरू पार्क में होगा सभा का आयोजन, लोगों को करेंगे संबोधित
नीमकाथाना दौरे पर रहेंगे सीएम गहलोत:नेहरू पार्क में होगा सभा का आयोजन, लोगों को करेंगे संबोधित
नीमकाथाना : नीमकाथाना कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नीमकाथाना आएंगे। सीएम अशोक गहलोत कल बाटोदा से 1:00 बजे रवाना होंगे और 1:45 पर खेल स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वह नेहरू पार्क में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
सीएम अशोक गहलोत के आगमन को लेकर नीमकाथाना के नेहरू पार्क में सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं खेल स्टेडियम में हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी तैयार किया जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत का नीमकाथाना में डेढ़ घंटे का कार्यक्रम रहेगा। इस डेढ़ घंटे में सीएम 1 घंटे सभा को संबोधित करेंगे। सीएम की सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। सीएम अशोक गहलोत 3:15 बजे नीमकाथाना से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048575


