[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 साल में गहलोत की संपत्ति 5 करोड़ बढ़ी:राजस्थान CM के पास सिर्फ ₹10 हजार कैश, एक भी कार नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

5 साल में गहलोत की संपत्ति 5 करोड़ बढ़ी:राजस्थान CM के पास सिर्फ ₹10 हजार कैश, एक भी कार नहीं

5 साल में गहलोत की संपत्ति 5 करोड़ बढ़ी:राजस्थान CM के पास सिर्फ ₹10 हजार कैश, एक भी कार नहीं

जोधपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संपत्ति 5 साल में 5 करोड़ रुपए बढ़ गई है। उनके पास मात्र 10 हजार रुपए कैश है। यह जानकारी खुद गहलोत ने नामांकन के साथ दिए घोषणा पत्र में दी है। उन्होंने जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से नामांकन किया।सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। रविवार तक भाजपा और कांग्रेस सभी 200 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी थीं।

सीएम गहलोत की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्र में उनकी प्रॉपर्टी से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। 2018 और 2023 तक यानी पांच साल की तुलना की जाए तो उनकी संपत्ति दोगुना हुई है। 2018 में उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 51 लाख 48 हजार 473 रुपए थी। 2023 तक यह बढ़कर 10 करोड़ 90 लाख 46 हजार 454 रुपए हो गई।

वहीं उनकी पत्नी सुनी​ता गहलोत की 2018 में कुल संपत्ति 1 करोड़ 22 लाख 1 हजार 839 रुपए थी, जो इस बार बढ़कर 1 करोड़ 40 लाख 72 हजार 262 रुपए हो गई। गहलोत के पास कैश मात्र 10 हजार रुपए हैं।

पति-पत्नी के नाम कोई वाहन नहीं
सीएम गहलोत ने अपनी सालाना इनकम 25 लाख 74 हजार रुपए के करीब बताई है। सीएम की यह आमदनी उनकी सैलरी से होती है। इसके साथ ही बैंक में जमा पैसे व मकान के किराए से सीएम की इनकम होती है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सीएम अशोक गहलोत और उनकी पत्नी के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है। सीएम ने अपने शपथ पत्र में फ्रिज, एसी, साउंड सिस्टम, कलर टीवी, आईफोन व अन्य सामान का जिक्र कर रखा है, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख बताई गई है।

सीएम के खिलाफ चार केस पेंडिंग
सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चार केस पेंडिंग है। इसमें से एक दिल्ली व तीन जयपुर में हैं। गहलोत के खिलाफ दिल्ली में मानहानि, सोनी हॉस्पिटल को जमीन आवंटित करने, माइनिंग लीज आवंटन को लेकर जयपुर में केस पेंडिंग है। वहीं काली सिंध बांध प्रोजेक्ट मामले में केस का निपटारा हो चुका है।

सीएम की अचल संपत्ति 4 करोड़ से दोगुनी हुई
इन पांच साल में सीएम गहलोत की अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। 2018 में अचल संपत्ति 4 करोड़ 59 लाख थी, जो इस बार बढ़कर 8 करोड़ 32 लाख हो गई है। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति में महज 5 लाख का इजाफा हुआ है। 2018 में 50 लाख थी, जो इस बार बढ़कर 55 लाख हुई है।

खास बात ये है कि सीएम के पास गोल्ड के नाम महज आधा तोला सोना है, जिसकी कीमत भी 30 हजार रुपए है। उनके बैंक खाते में करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपए है, जबकि उनकी पत्नी के पास 65 लाख 8 हजार रुपए।

धारीवाल के जयपुर में 3 शोरूम
शांति धारीवाल ने अपने शपथ पत्र में आय के साधन किराया व पेंशन बताया है। धारीवाल के जयपुर में 3 शोरूम हैं, जबकि कोटा में सिविल लाइंस इलाके में नवरंग होटल है। धारीवाल के पास खुद की कार व मकान नहीं है। उनके पास 14 लाख की चांदी है। धारीवाल के पास साल 2018 में कुल संपत्ति 6 करोड़ 58 लाख रुपए थी, जो इस बार बढ़कर 7 करोड़ 99 लाख 13 हजार 502 रुपए हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet