[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक अमीन कागजी ने हिंदू युवती से की दूसरी शादी:50 साल के MLA ने बिना तलाक के किया दूसरा निकाह; चुनावी एफिडेविट में जिक्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक अमीन कागजी ने हिंदू युवती से की दूसरी शादी:50 साल के MLA ने बिना तलाक के किया दूसरा निकाह; चुनावी एफिडेविट में जिक्र

विधायक अमीन कागजी ने हिंदू युवती से की दूसरी शादी:50 साल के MLA ने बिना तलाक के किया दूसरा निकाह; चुनावी एफिडेविट में जिक्र

जयपुर : जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी ने 50 साल की उम्र में दूसरा निकाह किया है। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की है। ये खुलासा उन्होंने अपने चुनावी एफिडेविट में किया है। इस एफिडेविट में उन्होंने दो पत्नियों की जानकारी दी है। दूसरी पत्नी का नाम मोनिका शर्मा कागजी बताया है।

अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा है। इनसे उनके चार पुत्र-पुत्रियां है। इसका उल्लेख अमीन कागजी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भरे एफिडेविट में किया था।

इस बार 2023 विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र में उन्होंने दो पत्नियों की जानकारी दी है। एफिडेविट में नई पत्नी मोनिका शर्मा कागजी के नाम से जिक्र हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मोनिका शर्मा अमीन कागजी के यहां निजी सचिव के रूप काम करती थीं।

2023 विधानसभा चुनाव में अमीन कागजी द्वारा जमा कराया गया एफिडेविट। इसमें उन्होंने दूसरी पत्नी मोनिका शर्मा कागजी का जिक्र किया है।
2023 विधानसभा चुनाव में अमीन कागजी द्वारा जमा कराया गया एफिडेविट। इसमें उन्होंने दूसरी पत्नी मोनिका शर्मा कागजी का जिक्र किया है।

कोविड के समय किया निकाह
सूत्रों का कहना है कि कोविड काल के दौरान अमीन ने मोनिका से निकाह किया, जो बिल्कुल गुप्त रहा। कुछ ही लोगों को इसकी जानकारी है। मोनिका से उनको एक बेटी भी है। पिछले साल 2022 में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी का निकाह भी किया था। बेटी के निकाह से पहले उन्होंने अपना दूसरा निकाह किया था।

2018 विधानसभा चुनाव में अमीन कागजी द्वारा जमा कराया गया एफिडेविट। इसमें सिर्फ एक पत्नी रेशमा का जिक्र किया गया था।
2018 विधानसभा चुनाव में अमीन कागजी द्वारा जमा कराया गया एफिडेविट। इसमें सिर्फ एक पत्नी रेशमा का जिक्र किया गया था।

95.78 लाख रुपए कम हुई संपत्ति
अमीन कागजी की संपत्ति पिछले 5 साल में बढ़ने के बजाय कम हो गई है। साल 2018 में कुल संपत्ति (चल व अचल) 7 करोड़ 82 लाख 961 रुपए कीमत की थी, जो इस बार 95.78 लाख रुपए कम होकर 6 करोड़ 86 लाख 22,293 रुपए रह गई। वर्तमान में कागजी के पास 5.78 करोड़ रुपए चल संपत्ति के रूप में है। इसमें बैंक में जमा, शेयर-बॉण्ड, पॉलिसी, सोना-चांदी के अलावा गाड़ी और अन्य है।

वहीं, 1.07 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्ति है, इसमें एग्रीकल्चर जमीन के अलावा सांगानेर में 2 मकान शामिल है। जबकि उनकी दोनों पत्नियों के रेशमा और मानिका के नाम क्रमश: 13.73 लाख और 12.73 लाख रुपए की चल संपत्ति है। दोनों के पास 21-21 तोला सोना, 15-15 हजार नकदी और बैंक में जमा राशि है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet