होटल के पास शराब बेचते एक गिरफ्तार:85 बीयर व अंग्रेजी शराब की 100 से अधिक बोतलें जब्त
होटल के पास शराब बेचते एक गिरफ्तार:85 बीयर व अंग्रेजी शराब की 100 से अधिक बोतलें जब्त
झुंझुनूं : जिला स्पेशल टीम व गढ़ागौड़जी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 85 बीयर बोतल, 100 से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की।
पुलिस ने इस मामले में सुरेन्द्र (45) पुत्र जयमल राम गुर्जर निवासी सिराधना की ढ़ाणी तन बबाई, नीमकाथाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुढ़ागौड़जी कस्बे में बीग बर्ड होटल के सामने अवैध शराब बेच रहा था। थानाधिकारी हरिनारायण ने बताया कि कस्बे में स्थित एक होटल के पास एक व्यक्ति की अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति नजरा आया जो पुलिस को देख भागने लगा। पकड़कर पूछताछ की तो उसके पास से अवैध शराब मिली जिन्हें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में गुढ़ागौड़जी थाने में एक मामला दर्ज है। कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के सुनिल गर्वा का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049270


