एक हजार का इनामी गिरफ्तार:12 साल से फरार चल रहा था, सदर थाना पुलिस की कार्रवाई
एक हजार का इनामी गिरफ्तार:12 साल से फरार चल रहा था, सदर थाना पुलिस की कार्रवाई

झुंझुनूं : झुंझुनूं की सदर थाना पुलिस ने बारह साल से फरार चल रहे एक हजार रूपए के ईनामी को पकड़ा है। पुलिस ने ज्ञानसिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी पालिया कलां, थाना भादसो, पटियाला, (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 12 साल से फरार चल रहा था। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक हजार इनाम घोषित किया था। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी पहचान छुपाकर रह रहा था। जिसके चलते पुलिस के हाथ नही आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर पंजाब में दबिश देकर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम में हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र, कांस्टेबल कुलदीप व मनोज कुमार शामिल रहें।