खेतड़ी में चौथे दिन आया एक नामांकन:बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया ने भरा पर्चा, आज खरीदे गए चार फॉर्म
खेतड़ी में चौथे दिन आया एक नामांकन:बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया ने भरा पर्चा, आज खरीदे गए चार फॉर्म
खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा सीट पर नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को खेतड़ी से बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया ने नामांकन किया। चौथे दिन चार फॉर्म खरीदे गए, लेकिन तीन बजे तक एक ही जमा हो पाया है।
रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम जय सिंह चौधरी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर कार्यालय में अलग से डेस्क लगाकर कर्मचारी तैनात किए गए है। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन चार फार्म खरीदे गए हैं। इनमें से दो फॉर्म धर्मेंद्र सिंह तोमर, एक फार्म प्रकाश सैनी, माडूराम सैनी ने खरीदे है। चौथे दिन एक फॉर्म जमा किया गया है।
खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन चार फार्म खरीदे गए थे। दूसरे दिन दो फार्म, तीसरे दिन आठ और चौथे दिन चार फार्म खरीदे गए। अब तक 18 फार्म खरीदे जा चुके है, लेकिन जमा सिर्फ दो ही हो पाए हैं। इनमें एक फॉर्म बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया और एक फॉर्म सत्यनारायण कुमावत ने निर्दलीय के रूप में जमा करवाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2054887


