[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

HDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! 1 दिसंबर से बंद हो रही है खास सर्विस, जानिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
बिजनेस

HDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! 1 दिसंबर से बंद हो रही है खास सर्विस, जानिए

HDFC Bank Credit Card: 1 दिसंबर से एचडीएफसी बैंक अपने Regalia क्रेडिट कार्ड पर लाउंज एक्सेस के लिए नए नियम लागू कर रही है।

HDFC Bank Regalia Credit Card New Rules: ग्राहकों के बीच एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड अपने बेनिफिट्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस बार एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों कोई ऑफर नहीं बल्कि अपने एक प्रसिद्ध क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करके ग्राहकों को झटका दिया है। रेगलिया क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नए नियमों को जारी कर दिया गया है।

दरअसल, एचडीएफसी बैंक कार्डधारकों के लिए उपलब्ध कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस वाउचर की संख्या में संशोधन कर रहा है। हर महीने मिले वाला कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस वाउचर नए नियम के तहत ग्राहक को दो कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस वाउचर देगा, जिसका पालन 1 दिसंबर 2023 से किया जाएगा।

एक नए सिस्टम के तहत HDFC Bank के रेगलिया क्रेडिट कार्डधारकों को एक कैलेंडर तिमाही के दौरान कम से कम 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च करने की जरूरत होगी। तिमाहियों को जनवरी से मार्च, अप्रैल से जून, जुलाई से सितंबर और अक्टूबर से दिसंबर के रूप में अलग-अलग किया गया है। एक्सपेंडिचर क्राइटेरिया को पूरा करने से कार्ड होल्डर्स को लाउंज बेनिफिट हासिल होगा।

कैसे मिलेगा Regalia Credit Card यूजर्स को लाउंज बेनिफिट

रेगेलिया क्रेडिट कार्डधारकों के लिए लाउंज का फायदा उठाने की प्रक्रिया को भी बदला गया है। एक बार एक्सपेंडिचर क्राइटेरिया पूरे हो जाने के बाद कार्डधारकों को एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर रेगलिया स्मार्टबाय पेज और लाउंज बेनिफिट पेज पर जाना होगा। यहां पर कार्डधारक को बेनिफिट्स के लिए यूजर एक लाउंज एक्सेस वाउचर तैयार कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि एचडीएफसी बैंक कार्डधारकों के लिए उपलब्ध कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस वाउचर की संख्या रिवाइज्ड कर रहा है। ऐसे में यूजर दो कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस वाउचर तक हासिल कर सकते हैं। इनके अलावा हवाई अड्डे के लाउंज तक पहुंचने के लिए क्रेडिट कार्ड खर्च पर भी निर्भर होगा। एचडीएफसी बैंक रेगलिया क्रेडिट कार्ड पर लाउंज एक्सेस में बदलाव को विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62