[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा के दो बेटों को ED का समन:एक दिन बाद ACB ने ED अफसर को 15 लाख की घूस लेते पकड़ा; सहयोगी भी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोटासरा के दो बेटों को ED का समन:एक दिन बाद ACB ने ED अफसर को 15 लाख की घूस लेते पकड़ा; सहयोगी भी गिरफ्तार

डोटासरा के दो बेटों को ED का समन:एक दिन बाद ACB ने ED अफसर को 15 लाख की घूस लेते पकड़ा; सहयोगी भी गिरफ्तार

जयपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों को समन जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय बुलाया है। डोटासरा के घर पर ईडी की सर्च के दौरान दोनों बेटों के खिलाफ ईडी को कुछ जानकारी मिली थी। इसके बारे में पूछताछ करने के लिए ईडी ने अभिलाष डोटासरा को 7 नवंबर और अविनाश डोटासरा को 8 नवंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है।

उधर, इसके एक दिन बाद गुरुवार को जयपुर ACB ने ED के इंस्पेक्टर लेवल के एक अधिकारी को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए ईडी ऑफिसर नवल किशोर मीणा से जयपुर एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है।

एसीबी ने ईडी के अधिकारी नवल किशोर मीणा (सफेद टी-शर्ट) और उसके सहयोगी बाबूलाल मीणा (चेक शर्ट) को गिरफ्तार किया है।
एसीबी ने ईडी के अधिकारी नवल किशोर मीणा (सफेद टी-शर्ट) और उसके सहयोगी बाबूलाल मीणा (चेक शर्ट) को गिरफ्तार किया है।

ईडी करेगी दोनों बेटों से अलग-अलग पूछताछ
ईडी ने समन में अभिलाष और अविनाश डोटासरा को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय अलग-अलग दिन बुलाया है। 9 नवंबर को दोनों को एक साथ बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो ईडी जल्द ही राजस्थान कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को भी पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय बुला सकती है। ईडी के पास इन राजनेताओं और उनके बेटों को बुलाने के पीछे बड़े सबूत हैं।

डोटासरा के घर पर की रेड, वैभव गहलोत से की पूछताछ
डोटासरा के दोनों बेटों के खिलाफ हाल ही में कुछ सामाजिक संगठनों और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से जुड़े कुछ लोगों ने ईडी को इनपुट दिया था। इसी इनपुट के आधार पर ईडी ने जांच की है। राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर ED की टीम ने 26 अक्टूबर को 7 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी की टीम ने गोविंद सिंह डोटासरा के घर भी रेड की। ईडी ने दौसा जिले की महवा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर छापेमारी करके कुछ पैसा जब्त किया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी ED ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) केस में समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। 30 अक्टूबर को वैभव गहलोत दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय गए थे, जहां उनसे 2 राउंड में 7 घंटे तक पूछताछ हुई थी।

एसीबी ने ईडी के अधिकारी को किया गिरफ्तार
जयपुर में ईडी इम्फाल (मणिपुर) के प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) नवल किशोर मीणा और उसके सहयोगी कनिष्ठ सहायक उप पंजीयक, मुंडावर बाबूलाल मीणा को 15 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चिटफंड केस में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में अधिकारी ने 17 लाख रुपए मांगे थे। एसीबी ने गुरुवार को 15 लाख रुपए लेते हुए ईडी के अधिकारी को ट्रैप किया है। आरोपियों के आवास और बहरोड़ व नीमराना स्थित अन्य ठिकानों पर एसीबी की सर्च चल रही है।

गिरफ्तार नहीं करने की एवज में मांगी थी रिश्वत
एडीजी एसीबी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया- उन्हें शिकायत दी गई थी कि कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय इम्फाल (मणिपुर) में दर्ज चिटफंड केस में उसके खिलाफ मामले को निपटाने, प्रॉपर्टी अटैच नहीं करने और गिरफ्तार नहीं करने की एवज में ईओ नवल किशोर मीणा 17 लाख रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एएसपी हिमांशु के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। शिकायत सही मिलने पर गुरुवार को एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर नवल किशोर मीणा उर्फ एनके मीणा पुत्र श्रवण लाल मीणा निवासी ग्राम विमलपुरा, तुंगा, बस्सी (जयपुर) हाल प्रवर्तन अधिकारी सब जोन कार्यालय, प्रवर्तन निदेशालय इम्फाल (मणिपुर) को उसके सहयोगी बाबूलाल मीणा उर्फ दिनेश पुत्र गोविंदराम मीणा निवासी ग्राम विमलपुरा, तुंगा, बस्सी (जयपुर) के जरिए शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62