[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan Congress: कांग्रेस की छठी सूची जारी होने से पहले नेताओं को आलाकमान से मिला ये आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़नई दिल्लीराजस्थानराज्य

Rajasthan Congress: कांग्रेस की छठी सूची जारी होने से पहले नेताओं को आलाकमान से मिला ये आदेश

Rajasthan Congress: कांग्रेस ने पांच सूचियों में अब तक 156 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि टिकट करीब 185 उम्मीदवारों के फाइनल हो चुके हैं। विरोध को देखते हुए बुधवार को छठी सूची जारी नहीं की गई।

Rajasthan Congress: कांग्रेस ने पांच सूचियों में अब तक 156 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि टिकट करीब 185 उम्मीदवारों के फाइनल हो चुके हैं। विरोध को देखते हुए बुधवार को छठी सूची जारी नहीं की गई। जिन सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। उन सभी को फोन कर तैयारी के लिए जानकारी दे दी गई है। इसकी असर देखने को भी मिला। टिकट की सूची जारी होने से पहले शाहपुरा के निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, मंत्री महेश जोशी व अन्य के समर्थकों ने टिकट कटने की संभावना को देखते हुए पीसीसी से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किए।

सूत्रों की मानें तो फोन चौमूं सीट के लिए शिखा मील, शाहपुरा के लिए मनीष यादव, हवामहल के लिए आरआर तिवाड़ी, आमेर के लिए प्रशांत सहदेव शर्मा, चाकसू के लिए अशोक तंवर, जमवारामगढ़ के लिए गोपाल मीणा और विद्याधर नगर सीट के लिए सीताराम आग्रवाल को किए जाने की चर्चा है। उधर, पार्टी झोटवाड़ा में रूक्षमणी कुमारी के नाम पर भी मंथन कर रही है। विधायकगिर्राज मलिंगा को भी अभी टिकट नहीं मिला है। धौलपुर के ही एक विधायक के जरिए उन्हें फिलहाल भाजपा में जाने से रोका है।

जितेन्द्र करा रहे सर्वे
अलवर शहर की सीट पर भी अभी तक किसी को टिकट नहीं मिला है। लेकिन चर्चा है कि अलवर शहर सीट के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह स्वयं उतरने को लेकर सर्वे करा रहे हैं। सर्वे अपने पक्ष में दिखा तो वे मैदान में उतर सकते हैं। वे चुनाव नहीं लड़ते तो अजय अग्रवाल को टिकट मिल सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62