[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मनोज घुमरिया का रोड़ शो व नामांकन रैली कल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मनोज घुमरिया का रोड़ शो व नामांकन रैली कल

खेतड़ी में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मनोज घुमरिया का रोड़ शो व नामांकन रैली कल

खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा के समाजसेवी व बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मनोज घुमरिया 2 नवंबर कल को नामांकन दाखिल करेंगे। मनोज घुमरिया के निजी सहायक सुशील कुमार ने बताया कि 2 नवंबर गुरुवार को मनोज घुमरिया खेतड़ी उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले सुबह 10 बजे राजकीय अजीत हॉस्पिटल के सामने से रोड शो शुरू होगा।

अजीत हॉस्पिटल के सामने प्रवेश द्वार से शुरू होकर चुणा चौक में डॉ अंबेडकर स्टैचू पर पुष्पांजलि के बाद करोल बाजार से होते हुए सब्जी मंडी, रामायण सत्संग चबूतरा, बाराही देवी मंदिर के सामने से गुजरते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने से पोलो ग्राउंड गेट, बस स्टैंड बसपा कार्यालय से होते हुए गवर्नमेंट कॉलेज के सामने से एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंच कर बीएसपी प्रत्याशी समाज सेवी मनोज घुमरिया अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे।

नामांकन रैली के लिए मनोज घुमरिया ने सभी कार्यकर्ताओ समर्थको व मार्गदर्शक तथा शुभचिंतकों सहित आम मतदाताओं से भी विनम्र अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में पधार कर उत्साहवर्धन तथा समर्थन करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62