[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करवा चौथ पर चर्चा में राजस्थान के भाजपा सांसद, एक साथ दो पत्नियां करेंगी अपने ‘चांद’ का दीदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

करवा चौथ पर चर्चा में राजस्थान के भाजपा सांसद, एक साथ दो पत्नियां करेंगी अपने ‘चांद’ का दीदार

Karwa Chauth 2023 Special Story BJP MP Arjunlal Meena Two Wives:राजस्थान में उदयपुर से भाजपा सांसद अर्जुनलाल मीणा का करवा चौथ हमेशा स्पेशल रहता है। क्योंकि उनकी एक नहीं बल्कि 2 पत्नियां हैं। ऐसे में दोनों एक साथ अपने चांद का दीदार करती है।

Karwa Chauth 2023 Special Story BJP MP Arjunlal Meena Two Wives: देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शोर है। इस बीच एक नेता ऐसे भी है जिनके लिए एक नहीं बल्कि 2 पत्नी यह उपवास रखती हैं।

उदयपुर सीट से सांसद हैं अर्जुनलाल

राजस्थान की उदयपुर लोकसभा सीट से सांसद अर्जुन लाल मीणा लगातार 2 बार से सांसद हैं। इससे पहले वह उदयपुर से विधायक भी रह चुके हैं। सांसद अर्जुन लाल की दो पत्नियां हैं। एक का नाम मीनाक्षी और दूसरी का नाम राजकुमारी है। हालांकि दोनों आपस में बहनें हैं। सांसद को दोनों पत्नियों से एक-एक संतान है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पुरानी फोटो

सांसद की पहली पत्नी राजकुमारी राजनीति में सक्रिय नहीं है। बल्कि वह एक सरकारी टीचर है। जबकि दूसरी पत्नी गैस एजेंसी की मालकिन है। करवा चौथ के दिन सोशल मीडिया पर उनके फोटो ज्यादा वायरल होते हैं। आज दोनों पत्नियां शाम को सांसद के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाएगी। वहीं सांसद अर्जुन लाल भी मेवाड़ की पारंपरिक टोपी पहन कर ऐसे ही क्षेत्रीय कार्यक्रमों में नजर आते हैं। बता दें कि पिछले करवा चौथ पर भी अर्जुनलाल मीणा की ऐसी ही फोटो वायरल हुई थी। जिसमें दोनों पत्नियां उनका दीदार करती नजर आ रही हैं।

Related Articles