[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

16 लाख से ज्यादा रुपए जब्त:शहर में युवक से 9.53 लाख जब्त, लोसल में नाकाबंदी में पकड़े 6.58 लाख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

16 लाख से ज्यादा रुपए जब्त:शहर में युवक से 9.53 लाख जब्त, लोसल में नाकाबंदी में पकड़े 6.58 लाख

16 लाख से ज्यादा रुपए जब्त:शहर में युवक से 9.53 लाख जब्त, लोसल में नाकाबंदी में पकड़े 6.58 लाख

सीकर : सीकर पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर और लोसल में अलग-अलग कार्रवाई कर करीब 16 लाख से ज्यादा की नगदी बरामद की है। इस राशि को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहली कार्रवाई सीकर की लोसल पुलिस ने की। थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आचार संहिता के तहत खूड़ चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान सीकर शहर निवासी मोहम्मद जुनैद से 6 लाख 58 हजार 300 रुपए बरामद किए हैं।

दूसरी कार्रवाई सीकर में कोतवाली पुलिस ने की। थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के घंटाघर के पास पैदल घूम रहे नवलगढ निवासी आशीष सोनी से 9.53 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्गाराम, कांस्टेबल दिनेश और दलीप शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin