[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

105 साल में भी वोट डालने का जज्बा:35 साल से हर चुनाव में मतदान कर रही किन्नर लैला माई, शिष्यां करती है प्रेरित, बोली- उन्हें भी भागीदारी मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

105 साल में भी वोट डालने का जज्बा:35 साल से हर चुनाव में मतदान कर रही किन्नर लैला माई, शिष्यां करती है प्रेरित, बोली- उन्हें भी भागीदारी मिले

105 साल में भी वोट डालने का जज्बा:35 साल से हर चुनाव में मतदान कर रही किन्नर लैला माई, शिष्यां करती है प्रेरित, बोली- उन्हें भी भागीदारी मिले

झुंझुनूं : 105 साल की किन्नर लैला माई चल – फिर नही सकती, ठीक से बोल-सुन नहीं सकती। आंखों में धूंधलापन, लेकिन का वोट डालने का जज्बा आज भी किसी युवा से कम नहीं है। किसी भी चुनाव में वोट डालना नहीं भुलती है। लैला खुद तो वोट डालती है ही साथ ही अपने शिष्यों को भी प्रेरित करती है। लैला माई ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को वोट का अधिकार मिला है तो सरकार में भागीदारी भी मिलनी चाहिए। किन्नरों को भी टिकट के लिए दावेदारी जतानी चाहिए। उन्हें चुनाव मैदान में उतरना चाहिए।

105 साल में भी वोट डालने का जज्बा

लैला माई चलने फिरने में असमर्थ, लेकिन शिष्य की मदद से हर चुनाव में वोट डालने जाती है। वह बताती है कि हर भारतीय के तरह ही उसका वोट भी बेशकीमती है। लैला को अब दिखाई देना भी बंद होने लगा है। लेकिन इस बार भी वह मतदान की तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

इस बार घर बैठे ही देंगी वोट

लैला माई ने चुनाव आयोग के 80 से अधिक उम्र वाले लोगां के घर बैठे वोट डालने के निर्णय की तारीफ करते हुए बताया कि यह बहुत अच्छी पहल है। मतदान का प्रतिशत बढे़गा। लैला माई ने बताया कि पिछले बार उसके शिष्य उसे चारपाई पर बैठाकर मतदान कराने के लिए लेकर गए थे। लेकिन इस बार घर पर ही वोट डालने की सुविधा दी जा रही है। यह बहुत ही अच्छा निर्णय है। उन्होंने बताया कि आज की राजनीति भले ही पहले से बदल गई हो लेकिन मैं हर किसी से यही कहना चाहूंगा कि वोट डालने जरूर जाएं।

35 साल से वोट डाल रही है

झुंझुनूं शहर के लाल पहाड़ी के पास रहने वाली गुरु लैला माई ने बताया कि वह 35 साल से वोट डालती आ रही हैं। छोटे से लेकर बडे़ चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करती हैं। साथ ही अपने शिष्यों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करती हैं। शिष्य बताते है कि लैला माई की उम्र भले इतनी हो गई है लेकिन वोट देने का उनका उत्साह आज भी पहली बार वोट दे रहे किसी युवा से कम नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89