राव ढाबे पर गोली चलाई, गार्ड पर बट मारा:गोगी गैंग के नाम से 50 लाख रुपए मांगे, चार फायर कर भाग गए
राव ढाबे पर गोली चलाई, गार्ड पर बट मारा:गोगी गैंग के नाम से 50 लाख रुपए मांगे, चार फायर कर भाग गए

अलवर : अलवर के टेल्को चौराहे के पास ओल्ड राव ढाबे पर बदमाशों ने शनिवार रात करीब 8 बजे दो बदमाशों ने गोली चला दी। चार राउंड फायर कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि दो फायर गेट पर किए है। दो बाहर की तरफ किए। गार्ड के साथ मारपीट की है। गोली किसी को नहीं लगी है। कांच पर गोली मारी तो पूरा शीशा टूट गया। पहली गोली सीधे शीशे पर ही मारी थी। इसके बाद कांच टूट गया। गोली की आवाज सुनकर अफरा तफरी मची है।
गोगी गैंग के तीन बदमाशों के नाम
बदमाशों ने पहले फायर किए। इसके बाद एक पर्ची थमा गए। जिस पर गोगी गैंग के अंकेश लाकर, रवि और मंजीत का नाम लिखा था। आखिरी में 50 लाख की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी में आए हैं। लेकिन अभी उनका पता नहीं चला है। आसपास के टोल से निकलने की सूचना मिली है। पता करने में लगे हैं। जल्दी पुलिस बदमाशों तक पहुंच सकेगी।

मच गई भगदड़
जैसे ही बदमाश आए। होटल के बाहर से ही फायर कर दिए। दो फायर सामने किए। तीसरा अलग। इसके बाद एक गार्ड को लात भी मारी। फायर करते ही भगदड़ मच गई। अब पुलिस बदमाशों की तलाश में है।

ढाबे के मैनेजर धमेंद्र सिंह ने बताया कि जब फायरिंग हुई तब कर्मचारी काउंटर पर थे। फायर से कांच का गेट टूट गया। अंदर ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई। गार्ड को बंदूक के पीछे से हिस्से से मुंह पर मारी है। जिससे उसके खून आ गए। एक बदमाश ने हैलमेट पहने था। दूसरे से नहीं। फिर कुल चार फायर कर फायर गए। अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि गोगी गैंग के नाम से बदमाश पर्ची देकर गए हैं। फायरिंग की है। गार्ड को बट मारा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। वहीं बदमाशों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।