[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी, हवन में श्रद्धालुओं ने दी आहुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी, हवन में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

खेतड़ी के मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा:महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी, हवन में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के जयनिवास कोठी स्थित नवनिर्मित त्रिलोचन महादेव मंदिर में शनिवार को शिव परिवार की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं की ओर से कस्बे में प्रभात फेरी भी निकाली गई। कार्यक्रम आयोजनकर्ता विकास जांगिड़ ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 2 में भामाशाह अजय जांगिड़ की ओर से विवेकानंद की पावन धरा पर त्रिलोचन महादेव के मंदिर का निर्माण करवाया गया है,जिसमें शिव परिवार की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा किया गया है।

मूर्ति स्थापना से पूर्व महिलाओं ने कस्बे में शिव परिवार को नगर भ्रमण करवाया। इस दौरान डीजे पर साथ महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाली, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर पर बात फेरी का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन में आहुति देकर हरिद्वार के सियानुज धाम के महंत जगदीश महाराज के सानिध्य में मंत्र उच्चारण कर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

महंत जगदीश महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें।

इस मौके पर सत्यनारायण जांगिड़, ओम प्रकाश जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़, राजेंद्र जांगिड़, वेद प्रकाश जांगिड़, अजय जांगिड़, धर्मेंद्र सिंह, सुनीता, शारदा, कमला देवी, मीना देवी, अनुराधा, सुशीला, सरोज, बाला देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22