[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकुमारपुरा पंचायत के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:खेत की चारदीवारी को तोड़ने का किया विरोध, तहसीलदार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकुमारपुरा पंचायत के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:खेत की चारदीवारी को तोड़ने का किया विरोध, तहसीलदार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

रामकुमारपुरा पंचायत के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:खेत की चारदीवारी को तोड़ने का किया विरोध, तहसीलदार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकुमारपुरा पंचायत की काली पहाड़ी में ग्रामीणों ने गुरुवार को खेत की चारदीवारी तोड़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर तहसीलदार पर भेदभाव करने का आरोप लगा है।

ग्रामीणों ने बताया कि रामकुमारपुरा पंचायत की काली पहाड़ी निवासी विजय सिंह के खेत की चारदिवारी करीब 20 वर्ष पहले बनाई गई थी। जिसके साथ में आम रास्ता भी मौके पर मौजूद व वर्तमान में चालू है। खेत की चारदीवारी से किसी प्रकार के रास्ते में रुकावट भी नहीं है, लेकिन खेतड़ी तहसीलदार ने 23 अक्टूबर को गिरदावर, पटवारी व पुलिस जाब्ता के साथ बिना जमीन का सीमा ज्ञान के ही खेत के पास लगी दीवार को तोड़कर भेदभावपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पीड़ित विजय सिंह ने बताया कि उसके खेत के साथ लगते हुए दूसरे खेतों की दीवार को नहीं तोड़ा गया जो आम रास्ते में अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से अतिक्रमण तोड़ने को लेकर पूर्व में कोई सूचना भी नहीं दी गई, जिससे खेत में लगी चने की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेतों के पास लगने वाले दूसरे खेतों में लगी दीवार को प्रशासन की ओर से नहीं तोड़ा गया, लेकिन तहसीलदार ने जबरन उन्हें टारगेट बनाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। यदि प्रशासन को अतिक्रमण को लेकर कोई परेशानी ही थी तो दोनों पक्षों को सूचित कर कार्रवाई करनी थी, लेकिन तहसीलदार ने राजनैतिक दबाव व क्रेशर मालिकों से मिलीभगत कर एक तरफा कार्रवाई कर जबरन जेसीबी चलाकर दीवार को तोड़ दिया गया। वही तहसीलदार की ओर से की गई कार्रवाई से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

इस संबंध में जल्द ही तहसीलदार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर विजय सिंह, राजपाल सिंह, कैप्टन सुमेर सिंह, सुरेंद्र सिंह फौजी, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह, महिपाल सिंह, नरोत्तम लाल, देबू सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet