[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वेलर सहित 5 को पुलिस ने हिरासत में लिया:कार से 53 लाख रुपए, 4 किलो चांदी और 940 ग्राम सोना किया बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज्वेलर सहित 5 को पुलिस ने हिरासत में लिया:कार से 53 लाख रुपए, 4 किलो चांदी और 940 ग्राम सोना किया बरामद

ज्वेलर सहित 5 को पुलिस ने हिरासत में लिया:कार से 53 लाख रुपए, 4 किलो चांदी और 940 ग्राम सोना किया बरामद

अजमेर : विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही नाकेबंदी के दौरान अजमेर पुलिस ने ज्वेलर सहित चार जनों को हिरासत में लिया है। जिनकी कार से 53 लाख रुपए नगद, 4 किलो 250 ग्राम चांदी और 940 ग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है। रामगंज थाना पुलिस के द्वारा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना दी गई है। मामले की सूचना पर देर रात एसपी चूनाराम जाट भी थाने पर पहुंचे और हिरासत में लिए गए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि अजमेर एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर रामगंज चौकी नाके पर जिला स्पेशल टीम और रामगंज थाने की टीम के द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक कर को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें 53 लाख नगद रुपए, 4 किलो 250 ग्राम चांदी और 940 ग्राम सोना बरामद हुआ। कार सवार व्यक्तियों से मामले में पूछताछ की गई तो सभी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

53 लाख नगद, 4 किलो चांदी और 940 ग्राम सोना किया बरामद।
53 लाख नगद, 4 किलो चांदी और 940 ग्राम सोना किया बरामद।

सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इसके बाद टीम के द्वारा पीसांगन निवासी ज्वेलर्स गौरव जैन पुत्र कुशल सहित सरदार पुत्र पन्नालाल, शैतान पुत्र प्रभु, राकेश पुत्र शंकर सहित सचिन पुत्र अनिल को हिरासत में लिया गया है। जिनके कब्जे से बरामद हुई लाखों रुपए की नगदी, सोना-चांदी को भी जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में ज्वैलर के द्वारा मदार क्षेत्र से पीसांगन ले जाना बताया जा रहा है। रामगंज थाना पुलिस के द्वारा इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई है। देर रात एसपी चुनाराम जाट भी थाने पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet