थ्रेशरमशीन में हाथ आने से 10 साल का बच्चा घायल:महरोली गांव में पशुओं का चारा काटते समय हुआ हादसा
थ्रेशरमशीन में हाथ आने से 10 साल का बच्चा घायल:महरोली गांव में पशुओं का चारा काटते समय हुआ हादसा
रींगस : रींगस के महरोली गांव में शनिवार शाम थ्रेशर मशीन में हाथ आने से 10 साल का आशीष यादव घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश महला ने बताया कि आशीष, राजेश कुमार यादव का बेटा है। उसका हाथ मशीन में आने से जख्मी हुआ। उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, राजेश अपने ट्रैक्टर की थ्रेशर मशीन से पड़ोस में पशुओं के लिए चारा तैयार करने के लिए कड़बी के पूले काट रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा आशीष वहां पहुंचा और उसका हाथ मशीन में आ गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536564

