[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किरोड़ीलाल मीणा पर मानहानि का केस करेंगे खोड़निया:कहा- ईडी को जांच में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डूंगरपुरराजस्थानराज्य

किरोड़ीलाल मीणा पर मानहानि का केस करेंगे खोड़निया:कहा- ईडी को जांच में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश

किरोड़ीलाल मीणा पर मानहानि का केस करेंगे खोड़निया:कहा- ईडी को जांच में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश

डूंगरपुर : सीएम के करीबी कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया और उनके समधी अशोक जैन पर शुक्रवार को हुई ईडी की रेड के मामले में शनिवार को खोड़निया ने कहा जांच में ईडी को उनके और उनके समधी के खिलाफ कुछ नहीं मिला है। उन्होंने राजनीतिक दबाव के चलते ईडी की कार्रवाई होने और कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किरोड़ीलाल मीणा द्वारा उन पर लगाए गए झूठे आरोपों पर वे उन पर मानहानि का केस करेंगे।

ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया के घर पर छापा मार कर दस्तावेज जब्त किए थे।
ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया के घर पर छापा मार कर दस्तावेज जब्त किए थे।

ईडी की टीम द्वारा पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेसी नेता दिनेश खोडनिया और उनके समधी पर शुक्रवार को सागवाड़ा में उनके घरों पर रेड की गई थी। ईडी की रेड मामले में कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया ने कहा उनका पेपर लीक प्रकरण और बाबूलाल कटारा की नियुक्ति से कोई लिंक नहीं है। वहीं, जांच में भी ईडी को कुछ नहीं मिला है। ईडी ने जो भी सवाल उनसे किए उनका उन्होंने पूरा जवाब दिया है। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा की भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर दबाव बनाने के लिए ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है।

कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया के समधी अशोक जैन के घर भी ईडी ने छापेमारी की थी।
कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया के समधी अशोक जैन के घर भी ईडी ने छापेमारी की थी।

बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए सरकार को बदनाम कोशिश
उन्होंने कहा कि बाबूलाल कटारा और भूपेन्द्र सारण की गिरफ्तारी को इतना समय हो गया। अगर उनके खिलाफ कोई सबूत मिले थे तो ईडी ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित लगती है। उन्होंने कहा राजस्थान में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई ईडी की रेड पर सरकार और कांग्रेस को बदनाम करने के आरोप लगाए है।

कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया और उसके समधी अशोक जैन के घर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।
कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया और उसके समधी अशोक जैन के घर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

किरोड़ी लाल की धमकियों से डरने वाला नहीं
खोड़निया ने राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा द्वारा उन पर लगाए आरोपों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किरोड़ीलाल मीणा ने गलत जगह हाथ डाला है। वे ब्लैकमेलिंग और डराने की राजनीति करते आए हैं, लेकिन उनकी ब्लैकमेलिंग और धमकी यहां नहीं चलेगी। उनके पास मिलीभगत के कोई सबूत हो तो उसे पेश करें। दिनेश खोड़निया ने किरोड़ी लाल मीणा पर मानहानि का केस करने की बात कही है।

किरोड़ीलाल से राजस्थान मीणा अधिकारी दुखी
भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में कोई मुद्दा मिल नहीं रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ऐसी योजनाएं हैं की ये लोग गांवों में जा रहे हैं तो इनको स्वागत करने के लिए पांच लोग भी नहीं मिल रहे हैं। किरोड़ी लाल मीणा सुबह ईडी में जाते हैं और कागज दे आते हैं। शाम तक उनका क्या होता है किस तरह की बाते होती कोई पता नहीं। राजस्थान में कई मीणा अधिकारी किरोड़ी लाल मीणा से दुखी हैं। मीणा का काम धमकी देने और ब्लैकमेल करने का है। इससे जयपुर और वहां के लोग डर सकते हैं, लेकिन उनको पता नहीं मैं बागड़ की उस धरती का रहने वाला हूं, जहां मोहन लाल सुखाड़िया, हरिदेव जोशी, भोगीलाल पंड्या और गोरीशंकर पड्या देश की आजादी के लिए गोली खाने सड़कों पर उतरे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77