[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी बस स्टैंड पर कवियों ने कविताओं से जमाया रंग:हास्य, देशभक्ति कविताओं की प्रस्तुतियां दी, कवि सम्मेलन में उमड़े सैकड़ों लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी बस स्टैंड पर कवियों ने कविताओं से जमाया रंग:हास्य, देशभक्ति कविताओं की प्रस्तुतियां दी, कवि सम्मेलन में उमड़े सैकड़ों लोग

उदयपुरवाटी बस स्टैंड पर कवियों ने कविताओं से जमाया रंग:हास्य, देशभक्ति कविताओं की प्रस्तुतियां दी, कवि सम्मेलन में उमड़े सैकड़ों लोग

उदयपुरवाटी : अग्रवाल समाज उदयपुरवाटी की ओर से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में कवि सम्मेलन हुआ। शुक्रवार की रात बस स्टैंड स्थित अग्रसेन विश्राम गृह में देश के विभिन्न राज्यों से आए कवि और कवयित्री ने देर रात तक अपनी कविताओं की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ कवि मोहन मुंतजीर दिल्ली ने ‘तरस जाओगे, जन्नत को अगर मां बाप रोएंगे, किसी लड़की के खातिर भूलकर भी जान मत देना..’ की प्रस्तुती दी। देशभक्ति के कवि महेश डांगर टोंक ने ‘ह त्याग हमारी परिपाटी और संस्कार बलिदानी है, जिनके बल हिंदुस्तान बचा हम वो ही राजस्थानी हैं…, नैनीताल की गौरी मिश्रा ने अभी तो पिया हमसे गए तुम दूर सरहद पर, ना करना शर्त दुश्मन की कोई मंजूर सरहद पर, मोहब्बत देश से जो है तुम्हारी तुम निभा देना, न्यौछावर कर हमारी मांग का सिंदूर सरहद पर.. जैसी कई रचनाएं प्रस्तुत की।

हास्य कवि मंदसौर के मुन्ना बैटरी और नवलगढ़ के हरीश हिंदुस्तानी ने कई हास्य व्यंग और कविताएं सुनाकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।

समारोह के मुख्य अतिथि सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता और विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप गुप्ता थे। इस मौके पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष विमल बंसल, उपाध्यक्ष सुरेश शाह, कोषाध्यक्ष हिमांशु खैराड़ी, सचिव हीरालाल गोयल, गोपाल मंडावा, रामचंद्र पटवारी, रामजीवन शाह, रामवल्लभ खैराड़ी, देवकीनंदन अग्रवाल, ओमप्रकाश पंसारी, महेश खैराड़ी, सुभाष हरलालका, श्याम डोकानिया, प्रिंसिपल सुशील रामूका, राजेश चौधरी, सुभाष गोयल, लोकेश गोयल, किशोर गोयल, अशोक शाह छापोली, पवन शाह, संजीव अग्रवाल, रिसब अग्रवाल, मुरारी चिरानिया आदि मौजूद थे।

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77