[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में पिटबुल डॉग ने बिजनेसमैन पर किया अटैक:पैर पर काटने के साथ नोचा; चिल्लाने पर लोगों ने छुड़ाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में पिटबुल डॉग ने बिजनेसमैन पर किया अटैक:पैर पर काटने के साथ नोचा; चिल्लाने पर लोगों ने छुड़ाया

जयपुर में पिटबुल डॉग ने बिजनेसमैन पर किया अटैक:पैर पर काटने के साथ नोचा; चिल्लाने पर लोगों ने छुड़ाया

जयपुर : जयपुर में पिटबुल डॉग ने एक बिजनेसमैन पर अटैक कर दिया। डॉग ने पैर पर 2 बार काटने के साथ नोच लिया। शोर मचाने पर लोगों ने बिजनेसमैन को डॉग से छुड़ाया। पीड़ित के भतीजे ने डॉग ऑनर के खिलाफ सुभाष चौक थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि गंगापोल दरवाजा सुभाष चौक निवासी प्रीतम सैनी (41) का फ्लावर का बिजनेस है। 9 अक्टूबर को दोपहर करीब 11:30 बजे मंदिर से घर आ रहे थे। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले राजवीर सिंह के पिटबुल डॉग ने पीछे से अटैक कर दिया। डॉगी ने प्रीतम सैनी के बाएं पैर को एक बार काटकर छोड़ा और दोबारा उसी जगह काटकर नोचने लगा। दर्द से प्रीतम सैनी के चिल्लाने पर कॉलोनी के लोग दौड़कर आए। लोगों ने पिटबुल डॉग को भगाना चाहा, लेकिन उसने नोचना नहीं छोड़ा।

इसके बाद लोगों ने पिटबुल के सिर पर पानी डालकर बिजनेसमैन को छुड़ाया और उनको घायल हालत में तुरंत गणगौर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उनको SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी।

पीड़ित बिजनेसमैन प्रीतम सैनी कॉलोनी में एक महिला से बात कर रहा था, तभी पीछे से पिटबुल ने आकर पैर पर काट लिया।
पीड़ित बिजनेसमैन प्रीतम सैनी कॉलोनी में एक महिला से बात कर रहा था, तभी पीछे से पिटबुल ने आकर पैर पर काट लिया।

चिल्लाने पर दौड़कर बचाने आए लोग
पीड़ित बिजनेसमैन ने बताया कि मंदिर से घर लौटते समय कॉलोनी की एक महिला से खड़े होकर बात करने लगा। मैंने डॉग को घर के अंदर बैठा देख लिया था। थोड़ी देर बाद डॉग ने पीछे से आकर अटैक कर दिया और पैर पर काट लिया। इस पर मैंने पैर को झटका देकर डॉग को दूर किया, लेकिन डॉग ने दोबारा उसी जगह से पैर को दबोच लिया। दांतों से काटने के साथ ही नोचने लगा।

पहले भी 2-3 लोगों पर कर चुका हमला
पीड़ित ने बताया कि डॉग ऑनर राजवीर सिंह ने पिछले करीब 5 महीने से पिटबुल डॉग पाल रखा है। वह उसको बांधकर रखने की जगह खुला छोड़कर रखते हैं। पहले भी दो-तीन लोगों पर अटैक कर चुका है।

सिर पर पानी डालने पर डॉग ने पैर छोड़ा
पीड़ित के भतीजे मोहित सैनी ने बताया- चाचा के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। एक बार तो वहां मौजूद लोग घबरा गए। लोग कह रहे थे कि एक बार पिटबुल का जबड़ा लॉक होने पर खुलवाना मुश्किल है। वह अपने मालिक के कहने पर ही छोड़ता है। अगर उस पर डंडे से हमला करते हैं तो वो ज्यादा खतरनाक हो जाता है। इसके बाद वह तुरंत एक घर से पानी लाया और पिटबुल के सिर पर डाला, जिसके बाद डॉग शांत हो गया और दौड़कर अपने मालिक के घर में जा घुसा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62