[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर युवक से ठगी:झांसे में लेकर 12 लाख रुपये हडपे, अजमेर ले जाकर पीड़ित से की मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर युवक से ठगी:झांसे में लेकर 12 लाख रुपये हडपे, अजमेर ले जाकर पीड़ित से की मारपीट

आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर युवक से ठगी:झांसे में लेकर 12 लाख रुपये हडपे, अजमेर ले जाकर पीड़ित से की मारपीट

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर एक युवक के साथ 12 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया हैं। युवक को झांसे में लेकर 12 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला नीमकाथाना जिले के थोई थाने का हैं। पीड़ित ने इस्तगासे के जरिए थोई थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।

पीड़ित जस्सीकाबास निवासी सुभाष चंद यादव ने रिपोर्ट में बताया कि पास गांव के रहने वाले सुभाष चंद, हरि उर्फ हरिराम और इनके रिश्तेदार गोपाल से जान पहचान थी। उन्होंने अपने घर पर बुलाया और तीनों ने कहा कि आर्मी में नौकरी लगा देंगे लेकिन 12 लाख रुपए देने होंगे। पीड़ित को झांसे में ले लिया और पीड़ित ने 17 जून 2017 को नौकरी के 12 लाख रुपए नगद दे दिए। उसके बाद कुछ दिनों तक नौकरी नही लगवाई और झांसा देते रहे। पीड़ित ने कहा कि या तो नौकरी लगवाओ नहीं तो पैसे वापस करों। पीड़ित को उन्होंने 12 लाख रुपए के दो चैक दिए। एक तो 5,15,000 और दूसरा 6,25,000 चैक दिया। पीड़ित ने बैंक में जाकर उन चैक को बाउंस करवा दिया और पेमेंट लेने लगा लगा तो बैंक कर्मचारियों ने अपर्याप्त निधि बताकर चैक को वापस लौटा दिया। पीड़ित ने फिर ठगी करने वाले से बात की तो उन्होंने कहा कि आपको राशि गोपाल से दिला देंगे और उसको रुपए दिलवाने के लिए अजमेर लेकर चले गए। जब अजमेर जाकर गोपाल से मिले तो उसने ने पीड़ित को बोला कि पूरे पैसे हरि और सुभाष को दे दिए। पीड़ित ने सुभाष को रुपयों के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि आपको पूरे पैसे लौटा देंगे और आपके पैसों के बदले दुकान खरीद ली है।

पीड़ित ने 20 जुलाई को जब पैसे मांगे तो उन्होंने पीड़ित सुभाष के साथ जमकर मारपीट की। और धमकी देते हुए कहा कि पैसे वापस नहीं मिलेंगे और चाहे जो कर लो कोर्ट कचहरी व पुलिस में जा सकते हो हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीड़ित ने धोखाधड़ी व झांसे में लेकर 12 लाख रुपए की ठगी का मामला थोई थाने में इस्तगासे से रिपोर्ट दर्ज करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62