[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोस्टरमैन ने फोड़ा BJP के थोथे प्रचार का भांडा, सीएम गेहलोत ने कहा अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पोस्टरमैन ने फोड़ा BJP के थोथे प्रचार का भांडा, सीएम गेहलोत ने कहा अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत रविवार को जयपुर में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक की। सीएम गेहलोत ने बैठक में हिस्सा लेने से पहले मीडिया से बात करते हुए भाजपा को राजस्थान के किसान की फर्जी फोटो अपने पोस्टर पर छापने और झूठी अफवाह फैलाने के लिए आड़े […]

CM Ashok Gehlot Target BJP: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत रविवार को जयपुर में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक की। सीएम गेहलोत ने बैठक में हिस्सा लेने से पहले मीडिया से बात करते हुए भाजपा को राजस्थान के किसान की फर्जी फोटो अपने पोस्टर पर छापने और झूठी अफवाह फैलाने के लिए आड़े हाथ लिया। सीएम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के किसानों को बदनाम करने के लिए बीजेपी द्वारा फर्जी फोटो छपी जा रही है। राज्य में किसी भी किसान की कोई जमीन नीलाम नहीं हुई है, उसे और उसके परिवार के सदस्यों को पेंशन मिल रही है।

पोस्टरमैन ने खोली पोल

बता दें कि बीजेपी के पोस्टर बॉय बने जैसलमेर के किसान माधोराम ने बताया कि उसकी कोई जमीन नीलाम नहीं हुई है। जबकि भाजपा ने अपने पोस्टरों में उनक तस्वीर छापकर कहा जा रहा है कि इस किसान की जमीन नीलाम हो गई है।

सीएम ने पूछा- आपको कैसे पता लगा

गहलोत ने किसान के बेटे से पूछा- इनको मालूम कैसे पड़ा कि आपका फोटो आया है। किसान के बेटे ने कहा- वॉट्सऐप पर फोटो आया था। तब जानकारी हुई कि हमारी जमीन नीलाम दिखाई जा रही है। सीएम ने कहा- अच्छा आप लोग वॉट्सऐप देखते हो। वहां आपने देखा कि फोटो आई आपके पापा की। किसान के बेटे ने कहा- हां, मैंने वॉट्सऐप पर देखा। सीएम ने कहा- आप बाबा को यहां लेकर आए, अच्छा किया।

किसान के बेटे ने कहा- इतने बदनाम हो गए कि चाय वाले तक ने पहले पैसे लिए

सीएम से बातचीत में किसान के बेटे ने कहा- नाम बदनाम हो गया। सब लोग बोलते हैं कि तुम्हारी जमीन गई, नीलाम हो गई। किसान ने कहा- गांव-गांव में फोटो लगा दी। किसान के बेटे ने कहा- रात को हम चाय पीने रुके थे। होटल वाले ने पोस्टर देख रखा था। उन्होंने पहले पैसे ले लिए। गहलोत ने इस पर कहा- मतलब, विश्वास खत्म हो गया। किसान के बेटे ने कहा-बिल्कुल विश्वास खत्म हो गया। गांव में तो फुल विश्वास खत्म हो गया। लोग गांव में कहते हैं तुम तो कर्ज में डूबे हुए हो।

ये तस्वीर जयपुर के मालवीय नगर में स्थित MNIT बस स्टॉप की है। यहां भाजपा ने अपने कैंपेन के स्लोगन के साथ माधुराम का फोटो लगाया है।
ये तस्वीर जयपुर के मालवीय नगर में स्थित MNIT बस स्टॉप की है। यहां भाजपा ने अपने कैंपेन के स्लोगन के साथ माधुराम का फोटो लगाया है।

गहलोत किसान से मारवाड़ी में बोले- थे चिंता मत करो, पोस्टर हटवा दंगे
सीएम ने किसान से मारवाड़ी में कहा- बाबा थे चिंता मत करो। आपके जितने भी पोस्टर लगे हैं। सब हटवा देंगे। अब ठीक है ना, चिंता मत करो। पोस्टर बीजेपी ने लगवाए थे। बीजेपी पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। आप चिंता मत करो। बीजेपी की बदनामी होगी।

किसान बोला- मैंने बीजेपी के सामने हाथ जोड़ लिए
किसान ने सीएम से कहा- मैंने बीजेपी के सामने हाथ जोड़ लिए। इस पर सीएम ने कहा- मालूम है। सुनो बीजेपी ने बेईमानी की है तो वो भुगतेगी। आप क्यों चिंता करते हो? सीएम ने मारवाड़ी में कहा- अगर बीजेपी ने बेईमानी की है तो बा भुगत ही, थे क्यूं चिंता करो। किसान के बेटे ने कहा- सरासर बेईमानी की है। पूछ कर लगाया होता। सीएम ने कहा- पूछ कर लगाना चाहिए। किसान ने कहा- मेरे पर एक रुपए का कर्ज नहीं है।

सीएम ने पूछा- पेंशन मिलती है, किसान बोला- सब फायदा मिलता है

सीएम ने किसान से पूछा कि क्या आपको पेंशन मिलती है? जवाब में किसान ने कहा- आपकी जो योजना है। वह सब मिलती है। एक हजार रुपए मुझे और एक हजार रुपए मेरी पत्नी को पेंशन मिलती है। इस पर सीएम ने किसान के बेटे से कहा- एक हजार मां को और एक हजार इनको मतलब दोनों को हर महीने 2000 रुपए मिलते हैं। 100 यूनिट बिजली माफ हो गई, गांव में सब खुश हैं? किसान ने कहा- सब खुश हैं। इस पर सीएम ने पूछा क्या गांव में सब सरकार से खुश हैं। किसान और उसके बेटे ने कहा कि सब खुश हैं।

सीएम गहलोत ने मांगा जवाब

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के किसानों को बदनाम करने के लिए किसने की फर्जी फोटो छपी जा रही है। जब कि किसी की कोई जमीन नीलाम नहीं हुई है, उसे और उसके परिवार के सदस्यों को पेंशन मिल रही है। माधोराम किसान 200 बीघा जमीन का मालिक है। आखिर बीजेपी किस तरह से चुनाव में लड़ना चाह रही है यह साफ है। हम जनता के बीच इस मुद्दे को ले जाएं।

राज्यपाल ने सीएम को पत्र लिखा

प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पिछले 48 घंटों में प्रदेश में महिलाओ के प्रति घटित गंभीर अपराध की घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए इन पर अंकुश लगाने के लिए कहा है। राज्यपाल इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोके जाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77