[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिंचडोली गांव में बना अस्पताल:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण, विधायक ने किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिंचडोली गांव में बना अस्पताल:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण, विधायक ने किया उद्घाटन

चिंचडोली गांव में बना अस्पताल:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण, विधायक ने किया उद्घाटन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चिंचडोली में बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह कांकरिया, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव थे, जबकि अध्यक्षता सरपंच विजय कुमार ने की।

कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता काटकर राज्य सरकार की ओर से 42 लाख रुपए की लागत से बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और खेतड़ी पर्यटन के रूप में विकसित होने से यहां सैलानियों का आवागमन बढ़ने लगेगा।

खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन को सफारी के रूप में सरकार की ओर से विकसित किया गया है। यह खेतड़ी के लिए बहुत ही बड़ा वरदान साबित होगा। आने वाले समय में खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन को सैलानियों के लिए और अधिक रूप से डेवलप कर इसमें नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी में पेयजल की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी, जिसके चलते राज्य सरकार की ओर से 933 करोड रुपए की लागत से कुंभाराम नहर योजना का पानी क्षेत्र में लाया गया और राज्य सरकार के हर घर जल योजना भी लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। आगामी समय में बबाई में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने के साथ लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सिंह ने माधोगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ढाणी ढीमावाली में राज्य सरकार की ओर से बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर पूर्व सरपंच नेमीचंद, डॉ दिनेश कुमार, राजवीर, श्रवण दत्त नारनोलिया, सरजीत गुर्जर, राजेश गाड़राटा, सहीराम झाझरिया, रामपत, माल सिंह शेखावत, श्रीराम लांबा, सतीश कुमार, विनोद सिंघल, समुंदर सिंह, गिरधारी लाल, साहिल और अनिल कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77