[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धरना -प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की:5 दिसंबर से अनिश्चत कालीन हड़ताल की चेतावनी, ग्रामीण डाक सेवक की हड़ताल से कामकाज ठप रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

धरना -प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की:5 दिसंबर से अनिश्चत कालीन हड़ताल की चेतावनी, ग्रामीण डाक सेवक की हड़ताल से कामकाज ठप रहा

धरना -प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की:5 दिसंबर से अनिश्चत कालीन हड़ताल की चेतावनी, ग्रामीण डाक सेवक की हड़ताल से कामकाज ठप रहा

झुंझुनूं : 11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर बुधवार को ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर रहे। इससे ग्रामीण डाकघरों की शाखाओं में कामकाज ठप रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर कर्मचारियों ने मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।

डाक कर्मियों ने चेतावनी देते हुए चेताया कि अगर उनकी मांगों का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो 5 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

सचिव राम प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण डाककर्मी 11 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर चौथे चरण में बुधवार को डाक कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रधान डाकघर कार्यालय के सामने धरना दिया है।

ये प्रमुख मांग

8 घंटे की डयूटी के साथ-साथ सरकारी सुविधा कर्मचारी का दर्जा, कमलेश चन्द्र कमेटी की रिपोर्ट को पूर्ण रूप से लागू करने, नियमितीकरण, पांच लाख की ग्रेजुएटी देने, 12, 24 एवं 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर समयबद्ध वित्तीय उन्नयन समूह बीमा पांच लाख करने, 180 दिन की सवैतनिक छुट्टी को आगे बढ़ाने और नगदीकरण करने की बात कही गई है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि सभी प्रकार के इंसेंटिव को बंद कर वर्क लोड में लिया जाए और जीडीएस कर्मचारियों के परिवारों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने समेत अन्य मांग इसमें शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77