[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाडराटा में भरा बाबा सुंदरदास का मेला:श्रद्धालुओं ने लगाई जात, छोटे बच्चों के जड़ूले उतरवाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाडराटा में भरा बाबा सुंदरदास का मेला:श्रद्धालुओं ने लगाई जात, छोटे बच्चों के जड़ूले उतरवाए

गाडराटा में भरा बाबा सुंदरदास का मेला:श्रद्धालुओं ने लगाई जात, छोटे बच्चों के जड़ूले उतरवाए

गाडराटा : खेतड़ी उपखंड के गाडराटा स्थित ऐतिहासिक सुंदरदास धाम में चल रहा तीन दिवसीय लक्खी मेला गुरुवार को तीसरे दिन पूरे परवान पर रहा। इसमें आने वाले श्रृद्धालुओ को लंबी कतार में दर्शनों के लिये अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

मेले में खेतड़ी उपखंड के अतिरिक्त नीमकाथाना, कोटपूतली, अलवर जिलों व निकटवर्ती हरियाणा से हजारो की संख्या में श्रृद्धालु आते हैं। मेले में श्रद्धालु नवजात शिशुओं की जडूले की जात और नवविवाहित जोड़े गठ जोड़े की जात लगाते हैं। इसके अलावा मान्यता के अनुसार पशुपालक पशुओं के बांधने के काम में ली जाने वाली बेळ की जात लगाने के लिए भारी संख्या में आ रहे हैं। बाबा के मंदिर की मान्यता है कि पशुओं को बांधने के काम में ली जाने वाली बेळ की जात लगाने से पशु बीमार नहीं पड़ते।

सुंदर राज सेवा समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया की समिति के एक सौ से अधिक स्वयंसेवक व स्काउट लगातार सेवा में जुटे हुए हैं। समिति ने मेले में निशुल्क बिजली व पेयजल व्यवस्था कर रखी है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक दानदाताओं ने पेयजल के लिए जल मंदिर व मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन के लिए भंडारे लगाए हैं।

इस मौके पर नरेश गुप्ता, महिपाल सिंह, ओमवीर सिंह, हवलदार जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रामस्वरूप महारानियां, सोहन सिंह ,विजेंद्र यादव, छोटेलाल सैनी, राजेश गाडराटा, पप्पू मीणा, जगत सिंह, इंद्राज मरोडिया, जितेंद्र सैनी और हर्ष सिंह निर्वाण सहित अनेक लोग व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet