[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में दो बाइक चोरी का मामला दर्ज:मंदिर में जागरण देखने के आए युवक की बाइक लेकर हुए फरार, दूसरी अस्पताल के बाहर से हुई चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में दो बाइक चोरी का मामला दर्ज:मंदिर में जागरण देखने के आए युवक की बाइक लेकर हुए फरार, दूसरी अस्पताल के बाहर से हुई चोरी

नीमकाथाना में दो बाइक चोरी का मामला दर्ज:मंदिर में जागरण देखने के आए युवक की बाइक लेकर हुए फरार, दूसरी अस्पताल के बाहर से हुई चोरी

नीमकाथाना : नीमकाथाना में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। चोर आए दिन सुने मकान, दुकान सहित बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। नीमकाथाना में स्थित श्याम मंदिर में जागरण देखने आए युवक की बाइक चोरी हो गई तो वही जिले के अजीतगढ़ में सरकारी अस्पताल में बहन को दिखाने आये युवक की बाइक चोरी हो गई।

हीरानगर निवासी श्रवण कुमार जाट ने बाइक चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई हैं। पीड़ित श्रवण ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे नीमकाथाना के जोशी कॉलोनी में स्थित श्याम मंदिर में जागरण देखने के लिए आया था। रात करीब 11 बजे बाइक के पास आया तो बाइक नही मिली। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले के अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल में बहन के दिखाने आये भाई की बाइक चोरी हो गई गई। पिथलपुर निवासी बाबूलाल गढ़वाल ने अजीतगढ़ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।

पीड़ित बाबूलाल ने बताया कि शाम करीब 5 बजे बहन को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गए तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया। करीब 1 घंटे बाद बाइक के पास वापस आया तो बाइक वहां पर नहीं मिली। बाइक को आसपास में तलाश की लेकिन बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित बाबूलाल ने अजीतगढ़ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77