[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप राष्ट्रपति के साथ पिलानी आए केन्द्रीय मंत्री मेघवाल:बिट्स कैम्पस में स्टाफ, फैकल्टी और स्टूडेंट्स से की मुलाकत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

उप राष्ट्रपति के साथ पिलानी आए केन्द्रीय मंत्री मेघवाल:बिट्स कैम्पस में स्टाफ, फैकल्टी और स्टूडेंट्स से की मुलाकत

पिलानी : देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह 8 बजे को पिलानी आए। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उनके साथ पिलानी पहुंचे। यहां हेलीपैड पर बिट्स वाइस चांसलर प्रो. वी. रामगोपाल राव, डायरेक्टर प्रो. सुधीर कुमार बरई, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एसपी श्याम सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। हेलीपेड पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उप राष्ट्रपति को बिट्स कैंपस ले जाया गया, जहां बिट्स के मुख्य ऑडिटोरियम में वे संस्थान के स्टाफ, फैकल्टी और स्टूडेंट्स से रूबरू हुए और उनसे बात की। करीब ढाई घंटे रुकने के बाद 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से बीकानेर के लिए रवाना हो गए।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चंद्रयान 3, जी 20, नारी शक्ति वंदन आरक्षण बिल का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने झुंझुनू में अपने कार्यकाल को भी याद किया। महिलाओं को आरक्षण पर बोलते हुए मेघवाल ने राज्यसभा के सभापति के रूप में उप राष्ट्रपति की भूमिका को सराहनीय बताया और लयबद्ध पंक्तियां उप राष्ट्रपति को समर्पित की। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि

“नारी को वंदन करने का आपने अवसर दिलाया है,

एक अटके हुए बिल को संसद से पास कराया है,

बिल पर सर्व सम्मति बना कर इतिहास रचाया है।”

देश की तरक्की पर केंद्रित रहा उप राष्ट्रपति का उद्बोधन

केन्द्रीय मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल और तत्कालीन राज्यसभा सांसद केके बिरला को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बिट्स से उनका रिश्ता 3 दशक से अधिक पुराना है। अपने उद्बोधन में उपराष्ट्रपति ने मौजूदा दौर में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि उन अंग्रेजों को पछाड़ कर हम महाशक्ति बने हैं जिन्होंने हम पर सैंकड़ों साल तक राज किया। इस दशक के अन्त तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जायेगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 में शामिल करना, भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर देश की तरक्की के लिए गेम चेंजर साबित होगा। वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन ने जी20 सम्मेलन में कहा कि बीते 5 साल में जो आर्थिक तरक्की की है वो 47 साल में भी सम्भव नहीं था।

उन्होंने बताया कि देश का डिजीटल ट्रांजेक्शन यूएसए, यूके, जर्मनी आदि विकसित देशों से 4 गुना ज्यादा है। डाटा कंजप्शन चीन और यूएसए से ज्यादा है। स्टार्ट अप्स और यूनिकॉर्न आज चीन से ज्यादा है। सरकारी काम-काज में पावर कोकस खत्म हो चुका है। अब दलाल, बिचौलिए, कमीशन और कट के बिना सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में सरकार की योजनाओं का पैसा ट्रांसफर हो रहा है।

किसानों के खातों में सीधे पैसा जा रहा है, और दुनिया इस परिवर्तन को देख कर चकित है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि हम इतिहास के उस काल खंड में हैं जहां सब कुछ मुमकिन करने की सोच काम कर रहा है।

विपक्ष पर भी कसा तंज

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करने अलावा विपक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का हाजमा देश का विकास देख कर बिगड़ क्यों जाता है? अपनी बात कहने के लिए, जगह बनाने के लिए दुनिया का चक्कर लगाते हैं। अब कहीं न कहीं कोई तो सुनने वाला मिलेगा ही, लेकिन इसका जवाब देश की जनता को देना है। पावर ब्रोकर्स को खत्म करना देश की सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

स्टूडेंट्स को किया मोटिवेट

उप राष्ट्रपति ने अपनी जन्मभूमि को याद करते हुए कहा कि मेरा जन्म स्थान किठाना है, लेकिन मेरा असली जन्म सैनिक स्कूल में पढ़ने के दौरान हुआ। स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि फेल्योर से मत डरो और प्रयास करने से पीछे मत हटो क्योंकि आज तक किसी भी तरह की उपलब्धि, अनुसंधान या अविष्कार बिना फेल्योर के पूरा नहीं हुआ। बिट्स के स्टूडेंट्स से उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट की स्थापना देश को बदलने के लिए हुई है। यहां अध्ययन कर रहे सभी स्टूडेंट्स को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वे आज उस संस्थान में पढ़ रहे हैं जिसका उद्देश्य व्यवसायिक या लाभ कमाना नहीं है।

बिट्स के लिए की 3 घोषणाएं

बिट्स प्रबंधन और स्टूडेंट्स को सरप्राइज देते हुए उप राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन के दौरान मंच से तीन घोषणाएं की।

1.इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर, जिसके उप राष्ट्रपति खुद अध्यक्ष हैं, और बिट्स के बीच एक एमओयू साइन होगा जिसका मसौदा बाद में तय किया जाएगा। 2.बिट्स के 50 से 100 स्टूडेंट्स उप राष्ट्रपति के गेस्ट के रूप में भारत मंडपम, यशोभूमि, नया संसद भवन, प्रधानमंत्री म्यूजियम और वॉर मेमोरियल जायेंगे। 3. विंटर सेशन में बिट्स के 5 स्टूडेंट्स राज्यसभा की कार्यवाही में उप राष्ट्रपति को एसिस्ट करेंगे।

उप राष्ट्रपति की घोषणाओं के बाद बिट्स सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

बीकानेर के लिए रवाना हुए उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति बिट्स में लगभग ढाई घंटे रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से बीकानेर के लिए रवाना हो गए। उप राष्ट्रपति की विजिट को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। वीवीआईपी प्रोटोकॉल के अनुसार हेलीपैड और बिट्स कैम्पस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही हेलीपैड से लेकर बिट्स कैम्पस में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और अन्य सशस्त्र बलों के जवान तैनात रहे। सुबह 7 बजे के बाद आम लोगों के लिए बिट्स कैम्पस में प्रवेश वर्जित रहा।

कार्यक्रम में झुंझुनू सांसद नरेन्द्र खीचड़, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, डीएसपी शिवरतन गोदारा, विद्या विहार पालिकाध्यक्ष कमलेश रणवा सहित बड़ी संख्या में बिट्स स्टाफ, स्टूडेंट्स, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77