[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई पुलिस बाइक चोर को पकड़ा:दो साल फरार चल रहा था, दो दिन पहले ही आया था गांव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

बबाई पुलिस बाइक चोर को पकड़ा:दो साल फरार चल रहा था, दो दिन पहले ही आया था गांव

बबाई बाईपास पर दबिश देकर बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे नई कोठी माधोगढ़ निवासी मुकेश पुत्र मुखराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

बबाई : बबाई पुलिस ने चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए बुधवार देर शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था, वह दो दिन पहले ही गांव आया था, जिसको पुलिस ने वापस जाते समय दबोच लिया।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस की ओर से वारदातों में फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी अपने गांव माधोगढ़ आया हुआ है तथा वह वापस फरार होने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस दौरान पुलिस ने बबाई बाईपास पर दबिश देकर बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे नई कोठी माधोगढ़ निवासी मुकेश पुत्र मुखराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने खेतड़ी थाना क्षेत्र से दो साल पहले बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी ट्रक चलाने का काम करता है जो चोरी की वारदात के बाद फरार हो गया था।

आरोपी के खिलाफ न्यायालय की ओर से भी वारंटी घोषित किया जा चुका था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा और भी वारदातें खुलने की संभावना है‌। आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल अजय भालोठिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान टीम में एएसआई राजकुमार, एचसी महेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजय भालोठिया, अर्जुन लाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet