[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों व नौजवानों की भावनाओं से खेल रही है राज्य सरकार, चुनाव में इनकी विदाई तय है : सीआर चौधरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

किसानों व नौजवानों की भावनाओं से खेल रही है राज्य सरकार, चुनाव में इनकी विदाई तय है : सीआर चौधरी

किसानों व नौजवानों की भावनाओं से खेल रही है राज्य सरकार, चुनाव में इनकी विदाई तय है : सीआर चौधरी

नीमकाथाना : भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार शाम को यहां निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे देरी से नीमकाथाना के नेहरू पार्क ग्राउंड के सभा स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान भाजपा की टिकट के दावेदार नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत सभाएं की।

यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया गया। नेहरू पार्क ग्राउंड पर हुई सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि किसानों व नौजवानों के साथ धोखा करने वाली गहलोत सरकार के दो महीने बचे हैं। आगामी चुनावों में भाजपा 170 सीटें जीतकर सत्ता में आएगी। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखा है।

प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हैं। पेपर लीक, भ्रष्टाचार व महिला अपराध से लोग त्रस्त हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश के हालात बिगड़ने लगे हैं। हत्या, डकैती, रंगदारी व फायरिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जीत के लिए जुट जाएं। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, हम सभी उसके साथ होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर बोलीं- महिला व नौजवान विरोधी गहलोत सरकार के दो महीने बचे हैं :

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से उत्साह के साथ आगामी चुनावों में लगने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश में अच्छे बहुमत से भाजपा सरकार बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार लानी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बगड़ी, वासुदेव चावला, डॉ. रणजीत जाखड़, कर्णसिंह बोपिया सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभा में पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, दौलतराम गोयल, वीरांगना कविता सामोता, राजेश गुर्जर, शरद दीवान आदि मौजूद रहे।

कई जगह किया स्वागत : मावंडा के पास भोपालगढ़ में भाजपा नेता रघुवीर सिंह तंवर भूदोली ने स्वागत सभा रखी। परिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर सड़क के दोनों साइड में जेसीबी मशीनें खड़ी कर पुष्पवर्षा की गई। सभा में भाजपा नेता हरिराम रणवां ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी में लगना होगा।

सभा को भाजपा नेता रघुवीर सिंह तंवर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा का नीमकाथाना पहुंचने पर गोपाल गोशाला के पास भाजपा नेता विष्णु चेतानी ने जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान विष्णु चेतानी सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet