[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:देसी रिवॉल्वर लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार, हथियार जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:देसी रिवॉल्वर लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार, हथियार जब्त

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:देसी रिवॉल्वर लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार, हथियार जब्त

मेहाड़ा : मेहाड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम को अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की ओर से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की टीम शाम को गश्त करते हुए डाडा फतेहपुरा के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने डाडा फतेहपुरा नालपुर के बीच रेलवे लाइन के पास पैदल घूम रहे व्यक्ति को रुकवा कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नालपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र दलबीर मेघवाल होना बताया।

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक देसी रिवाल्वर व एक जिंदा कारतूस पाया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जब उससे अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की तो आरोपी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने अशोक कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस बरामद किया है।थानाधिकारी ने बताया कि अवैध हथियारों को लेकर पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होना पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा अवैध हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी किरण सिंह यादव, एचसी पप्पू राम, कांस्टेबल चोखाराम, रोहताश आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22