[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान सरकार का मुख्यमंत्री बोलता है महिलाओं पर अत्याचार के मामले 60% फर्जी होते हैं, मामले फर्जी नहीं राजस्थान का मुख्यमंत्री फर्जी है: अलका गुर्जर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

राजस्थान सरकार का मुख्यमंत्री बोलता है महिलाओं पर अत्याचार के मामले 60% फर्जी होते हैं, मामले फर्जी नहीं राजस्थान का मुख्यमंत्री फर्जी है: अलका गुर्जर

आमजन के पास बिस्कुट खाने के लिए पांच रुपए भी नहीं मिल सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यालय के पास सोने के बिस्कुट निकाले जा रहे हैं।

बबाई : भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बबाई में पहुंचने पर प्रधान मनीषा गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान खेतड़ी विधानसभा बबाई में स्वागत सभा का आयोजन किया गया। जन सभा में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाकर टिकट के लिए दावेदारी जताई है।

राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष अलका गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान महिलाओं पर अत्याचार के मामले में नंबर वन है। राजस्थान में महिलाएं आज सुरक्षित नहीं राजस्थान वीरों की भूमि है वीरांगनाओं की भूमि है राजस्थान सरकार कहती है कि राजस्थान में जो महिलाओं पर अत्याचार होते हैं वह 60 प्रतिशत फर्जी होते हैं उन्होंने कहा यह अत्याचार फर्जी नहीं है राजस्थान का मुख्यमंत्री फर्जी है। यह फर्जी सरकार है अब जनता ने मानस बना लिया है अब की बार इस फर्जी सरकार को उखाड़ फेंकने का कहा, राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार महिला अत्याचार, युवाओं से धोखाधड़ी में राजस्थान नंबर वन पर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार व अपराध इतना बढ़ गया कि सरकार के ही मंत्री सरकार से बगावत करने को मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार में युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया गया, जिसे आज युवा बेरोजगार होकर अपराध की दुनिया की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से 10 दिन में कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी, लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी आज तक किसानों के कर्ज को माफ नहीं किया गया, जिससे परेशान होकर किसान बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के आरक्षण में बढ़कर पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी देने का निर्णय लिया गया है, जो देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

भाजपा की केंद्र सरकार ने कोरोना काल में कार्य करते हुए बेहतर प्रबंधन किया, जिससे 140 करोड़ जनता को कोरोना से मुक्त करवाया गया। यदि उस समय कांग्रेस की सरकार होती तो देश को बचाया नहीं जा सकता था, क्योंकि कांग्रेस की सरकार अहंकार में डूब चुकी है और आने वाले समय में यह प्रदेश की जनता कांग्रेस के अहंकार को तोड़ने का काम करेगी। वक्ताओ ने कहा कि राजस्थान पेपर लीक के मामले में पूरे देश में नंबर वन बन चुका है।

आमजन के पास बिस्कुट खाने के लिए पांच रुपए भी नहीं मिल सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यालय के पास सोने के बिस्कुट निकाले जा रहे हैं। दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, सीआर चौधरी, प्रधान मनीषा गुर्जर सहित अनेक लोगों ने सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर श्रवण सिंह बगड़ी, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, हरिराम रणवा, केडी बाबर, दिनेश धाबाई, पूर्व जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह कुमावत, गजानंद कुमावत, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, उम्मेद सिंह निर्वाण, भगत सिंह निर्माण, भागीरथ सिंह निर्वाण, शेर सिंह निर्वाण सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22