[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामुदायिक भवन का लोकार्पण:वार्ड 21 में 35 लाख रुपये लागत से हुआ निर्माण, मदरसा भी चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

सामुदायिक भवन का लोकार्पण:वार्ड 21 में 35 लाख रुपये लागत से हुआ निर्माण, मदरसा भी चलेगा

सामुदायिक भवन का लोकार्पण:वार्ड 21 में 35 लाख रुपये लागत से हुआ निर्माण, मदरसा भी चलेगा

नीमकाथाना : नीमकाथाना वार्ड नंबर 21 में नगर परिषद की ओर से बनाए गए नए सामुदायिक भवन का विधायक सुरेश मोदी ने लोकार्पण किया। इस भवन में 35 लाख रुपये की लागत आई है।

कार्यक्रम शुक्रवार रात 9 बजे हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में नगर परिषद उपसभापति महेश मेंगोतिया ने कहा कि वार्ड नंबर 21 में लोगों की काफी समय से मांग थी कि वार्ड में एक सामुदायिक भवन बनाया जाए। नगर परिषद द्वारा सामुदायिक भवन बनकर वार्ड वासियों को उसकी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन बनने पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों का इसका फायदा मिलेगा इसके साथ ही सामुदायिक भवन मदरसा के लिए भी उपयोग में आता रहेगा।

राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा बनाए गए सामुदायिक भवन में करीब 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

इस दौरान नगर परिषद उप सभापति महेश मेगोतीया, नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोकचंद दीवान, पार्षद साकिर अली, बलदेव यादव, अलीमुदिन ठेकेदार, राजपाल डाई, अकबर खान इकबाल, मुस्ताक, शहाबुद्दीन, मुन्ना कुरैशी और मोसिन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62