[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनुमान मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू:गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में निकाली जाएगी कलश यात्रा, कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

हनुमान मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू:गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में निकाली जाएगी कलश यात्रा, कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन

हनुमान मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू:गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में निकाली जाएगी कलश यात्रा, कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन

खेतड़ी : खेतड़ी के मानोता जाटान के हनुमान मंदिर में शनिवार को चार दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महाआरती के साथ कार्यक्रम शुरू करवाया गया।

पुजारी राजेंद्र स्वामी एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामनारायण ढाका ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से दोपहर भंडारे का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों ने पंक्ति बंद प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि यह मंदिर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक माना जाता है, जिसमें रविवार को महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन होगा।

वहीं सोमवार को सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में भव्य जागरण होगा। जिसमें हरियाणवी लोक गायक नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी के कलाकार द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा मंगलवार को 51 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर वार्षिक मेला एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। महिलाओं की ओर से गांव में निकल जाने वाले कलश यात्रा का ग्रामीणों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। वहीं मेला कमेटी की ओर से कुश्ती दंगल में विजेता पहलवानों को उचित इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं व बच्चों की जात जडूले भी करवाए जाएंगे। कलश यात्रा के दौरान हनुमान जी की संजीव झांकियां भी निकालकर नगर भ्रमण करवाया जाएगा। मेला कमेटी की ओर से चार दिवसीय कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में भव्य रूप से सजावट की जा रही है तथा कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान महाआरती में सरपंच बहादुर मल मेघवाल, रामनारायण ढाका, रूपचंद ढाका, सहीराम पायल, सुनील शर्मा, रविन्द्र पायल, गोकुल मेघवाल, प्रताप शर्मा, पूर्व सरपंच अमर सिंह, महावीर ढाका, ओमप्रकाश ढाका, सज्जन शर्मा, रामकुमार स्वामी चंदगी राम ढाका, बीरबल ढाका, महेश शर्मा, विकास काजल लोयल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62