[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

BJP विधायक बोलीं- गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया:सपना साकार कर उपकार किया; सीएम राजस्थान में लोकप्रिय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरराजनीतिराजस्थानराज्य

BJP विधायक बोलीं- गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया:सपना साकार कर उपकार किया; सीएम राजस्थान में लोकप्रिय

BJP विधायक बोलीं- गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया:सपना साकार कर उपकार किया; सीएम राजस्थान में लोकप्रिय

जोधपुर : जोधपुर के सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की। विधायक ने सीएम की तुलना राजा-महाराजाओं से करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने समाज पर बड़ा उपकार किया है।

सीएम ने जोधपुर शहर के चांदपोल क्षेत्र में पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए गहलोत ने दो दिन पहले ही 4.75 करोड रुपए की स्वीकृति दी है। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था।

विधायक लगातार बजट स्वीकृति के लिए प्रयास कर रही थीं। ऐसे में समाज को लोग विधायक का आभार जताने और अभिनंदन करने बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा की सीनियर नेता व्यास ने सीएम गहलोत की खुलकर तारीफ की।

भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने पिछले महीने ही सीएम अशोक गहलोत से जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात की थी और उनकी कुशलक्षेम पूछी थी।
भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने पिछले महीने ही सीएम अशोक गहलोत से जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात की थी और उनकी कुशलक्षेम पूछी थी।

विधायक सूर्यकांता व्यास ने यह कहा
विधायक ने कहा- राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है, जो पहले के जमाने में राजा-महाराजा किया करते थे। अब मुख्यमंत्री ने किया है। 4 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट दिया है। कुलदेवी की यह मूर्ति काफी ऐतिहासिक है। जिसको देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं। कई बार टूरिस्ट कहते भी है कि जगह छोटी है, परेशानी होती है। आज वह सपना सीएम गहलोत ने साकार किया है।

भाजपा की ओर से 4 सितंबर को रामदेवरा में संभाग स्तरीय परिवर्तन यात्रा में विधायक व्यास भी शामिल हुई थीं। तस्वीर रामदेवरा मंदिर की है।
भाजपा की ओर से 4 सितंबर को रामदेवरा में संभाग स्तरीय परिवर्तन यात्रा में विधायक व्यास भी शामिल हुई थीं। तस्वीर रामदेवरा मंदिर की है।

पिछले महीने की थी जयपुर में मुलाकात
विधायक सूर्यकांता व्यास ने पिछले महीने ही सीएम से जयपुर स्थित आवास पर मुलाकात की थी। यह औपचारिक मुलाकात थी। सीएम के पैर में चोट लगने के बाद विधायक दनकी कुशलक्षेम पूछने गई थीं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान ही विधायक व्यास ने कुलदेवी मंदिर के के लिए बजट मांगा और मुख्यमंत्री ने बजट स्वीकृति का इरादा कर लिया था।

विधायक व्यास ने एक दिन पहले ही कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम रखा था। भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश संयोजक नारायण लाल पंचारिया सहित अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी।
विधायक व्यास ने एक दिन पहले ही कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम रखा था। भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश संयोजक नारायण लाल पंचारिया सहित अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी।

CM और विधायक करते रहे हैं एक-दूसरे की तारीफ
मुख्यमंत्री गहलोत और विधायक सूर्यकांता व्यास पहले भी एक-दूसरे की तारीफ करते रहे हैं। CM कई बार मंच से कहते रहे हैं कि सूर्यकांता व्यास से उनके आत्मीय रिश्ते मुख्यमंत्री बनने से भी पहले के हैं। कई मौकों पर विधायक ने भी सीएम गहलोत की खुलकर तारीफ की।

विधायक सूर्यकांता व्यास मुख्यमंत्री के जयपुर स्थित आवास पर। इस दौरान व्यास और गहलोत का पूरा परिवार मौजूद था। पिछले हफ्ते सीएम जोधपुर आए तब भी विधायक ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात की थी।
विधायक सूर्यकांता व्यास मुख्यमंत्री के जयपुर स्थित आवास पर। इस दौरान व्यास और गहलोत का पूरा परिवार मौजूद था। पिछले हफ्ते सीएम जोधपुर आए तब भी विधायक ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात की थी।

कौन हैं सूर्यकांता व्यास
सूर्यकांता व्यास 85 साल की उम्र में राजनीति में सक्रिय हैं। वे 1990 से लेकर अब तक लगातार 7 बार विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसमें से 6 बार उन्होंने जीत दर्ज की। साल 2008 के बाद से वे सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक हैं। व्यास को वसुंधरा राजे गुट का नेता माना जाता है।

CM ने खेला पॉलिटिकल कार्ड
पुष्करणा समाज की आराध्य कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी मंदिर के लिए बजट स्वीकृत कर सीएम गहलोत ने पॉलिटिकल कार्ड भी खिला है। सूरसागर विधानसभा सीट अनारक्षित है। यहां पुष्करणा समाज की विधायक लगातार जीतती रही हैं। हालांकि कांग्रेस यहां पुष्करणा ब्राह्मण समाज से किसी को भी टिकट नहीं दे पाई है।

3 सीट प्रभावित करता है समाज
पुष्करणा समाज जोधपुर जिले में तीन विधानसभा सीटों को प्रभावित करता है। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में समाज की जनसंख्या निर्णायक साबित होती है। इसके अलावा जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में भी समाज का बड़ा रोल होता है। जिले के फलोदी विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार कांग्रेस ने पुष्करणा समाज के महेश व्यास को टिकट दिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet