झुंझुनूं : वक्फ संपत्ति का फर्जी पट्टा जारी करने का आरोप:नगरपरिषद के कर्मचारियों समेत एक के खिलाफ मामला दर्ज
वक्फ संपत्ति का फर्जी पट्टा जारी करने का आरोप:नगरपरिषद के कर्मचारियों समेत एक के खिलाफ मामला दर्ज
झुंझुनूं : फर्जी कागजात तैयार कर वक्फ संपत्ति का गलत तरीके से पट्टा बनाने का मामला सामने आया है। नगर परिषद के कर्मचारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगा है। इस संबंध में वार्ड नं. 36 निवासी अमानत तुला ने वार्ड नं. 24, मोदियों की जाव निवासी सज्जन कुमार ढेडिया व नगर परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया है।
जिसमें बताया कि मोहल्ला पीरजादगान में हजरत ख्वाजा सूफी कमालुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है। जिसके सामने वक्त सम्पत्ति स्थित है। जहां पर दरगाह की कई दुकानें बनी हुई है।
उन्हीं दुकानों में से एक दुकान पर वर्तमान समय में सज्जन कुमार ढ़ेडिया दुकानदारी करता है। जिसको सज्जन कुमार के पिता ने किराए पर ली थी। काफी वर्षो से दुकान किराए पर ही चल रही थी। लेकिन सज्जन कुमार ने गुपचुप में दुकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगरपरिषद के कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जी पट्टा जारी करवा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई नरेन्द्र सिंह कर रहे है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070715

