[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीलवाड़ा : बच्चा नहीं होने पर पत्नी को पीट-पीटकर जान से मारा:सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने लगा, पुलिस ने चिता से उठाया शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमभीलवाड़ाराजस्थानराज्य

भीलवाड़ा : बच्चा नहीं होने पर पत्नी को पीट-पीटकर जान से मारा:सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने लगा, पुलिस ने चिता से उठाया शव

बच्चा नहीं होने पर पत्नी को पीट-पीटकर जान से मारा:सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने लगा, पुलिस ने चिता से उठाया शव

भीलवाड़ा : शादी के 20 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पीहर पक्ष को बिना बताए अंतिम संस्कार करने शव श्मशान लेकर चला गया। ऐन वक्त पर पुलिस ने पहुंचकर शव को चिता से उतारकर कब्जे में लिया।

मामला भीलवाड़ा के मांडल का है। ग्रामीण ने महिला के चित्तौड़ रहने वाले भतीजे को भी सूचना दी थी। तब भतीजे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दोनों का हुआ था नाता विवाह
मांडल चोकी प्रभारी चिराग अली ने बताया कि अर्जिया ग्राम पंचायत के भीलों की बस्ती में रहने वाली ममता (35) पत्नी प्रभू कंजर की उसके पति प्रभू ने शराब पीकर हत्या कर दी। महिला का 15 साल की उम्र में प्रभु से नाता विवाह हुआ था। पति आदतन शराबी है और पत्नी से झगड़ा करता रहता था।

बच्चा नहीं होने पर पति ने पीटा था
पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के 20 साल बाद भी संतान नहीं होने से दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। पति-पत्नी के बीच गुरुवार रात भी संतान की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला के पीहर पक्ष को भी जानकारी नहीं दी और पड़ोसियों को सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने शव को श्मशान ले गया।

शव को चिता से उतारा
पुलिस ने बताया कि ममता की हत्या की जानकारी प्रभु व उसके परिजनों ने किसी को भी नहीं दी। ऐसे में शुक्रवार सुबह समान्य मौत बताकर मृतका के परिजन व ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान ले गए। महिला के भतीजे की सूचना पर पुलिस श्मशान पहुंची। शव को चिता पर लेटा दिया गया था।

शव को चिता से नीचे उतारा गया। मृतका के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। शव को अपने कब्जे में लेकर मॉच्यूरी में रखवाया गया। मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई है। मांडल थाना प्रभारी लक्ष्मणराम ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22