[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले:कांग्रेस में आधे विधायक अनुकंपा पर, मैं नहीं होता गहलोत मुख्यमंत्री नहीं होते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले:कांग्रेस में आधे विधायक अनुकंपा पर, मैं नहीं होता गहलोत मुख्यमंत्री नहीं होते

पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले:कांग्रेस में आधे विधायक अनुकंपा पर, मैं नहीं होता गहलोत मुख्यमंत्री नहीं होते

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढा ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आधे विधायक अनुकंपा नियुक्ति पर है। अगर उनको आर्शीवाद नहीं होता तो गहलोत मुख्यमंत्री नहीं होते। गुढ़ा सूरजगढ विधानसभा के बलौदा में राजपूत समाज की बैठक में बोले रहे थे।

वे यहा 9 सितंबर को गुड़ा गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम में राजपूत समाज के लोगों को न्योता देने आए थे। उन्होंने बातों ही बातों में परिवार वाद पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी विधायक डॉ जितेन्द्र आज विधायक नहीं होते अगर वह डॉ. छोगालाल के बेटे नहीं होते।

इस दौरान उन्होंने अपने ही समाज के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि शेखावाटी में राजपूत नेता हाशिए पर आ गए है। हमें जाट समाज से कुछ सीखना चाहिए। कांग्रेस पर जाटों का पहले से कब्जा था। इसके बाद उन्होंने भाजपा में कब्जा किया। उसके बावजूद एक तीसरी पार्टी खड़ी कर दी।

राठौड़ चूरू छोड़ने का बना रहे है मन

इस दौरान गुढ़ ने कहा कि प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ भी चूरू छोड़ने का मन बना रहे है। एक बार उन्होंने कहा था कि अब चूरू छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि पिछली बार ही 1500-1600 वोटों से जीता था। इतनी मेहनत नहीं होती। इसलिए शेखावाटी छोड़नी पड़ेगी।

Related Articles