[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : ‘मजबूत भारत को कुछ लोग मजबूर दिखाना चाहते हैं’:जयपुर में उपराष्ट्रपति बोले- देश की गरिमा-संस्थाओं पर कोई कालिख लगाए और हम बर्दाश्त करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरदेशराजस्थान

जयपुर : ‘मजबूत भारत को कुछ लोग मजबूर दिखाना चाहते हैं’:जयपुर में उपराष्ट्रपति बोले- देश की गरिमा-संस्थाओं पर कोई कालिख लगाए और हम बर्दाश्त करें

'मजबूत भारत को कुछ लोग मजबूर दिखाना चाहते हैं':जयपुर में उपराष्ट्रपति बोले- देश की गरिमा-संस्थाओं पर कोई कालिख लगाए और हम बर्दाश्त करें

जयपुर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- आज भारत मजबूत स्थिति में है। पता नहीं कुछ लोग क्यों मजबूत भारत को मजबूर दिखाना चाहते हैं। मजबूरी की बात करने वालों को जवाब देना आप सभी का काम है। उपराष्ट्रपति सोमवार को दोपहर करीब 3.30 बजे महारानी कॉलेज में छात्राओं को राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की भागीदारी विषय पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्राओं से कहा- आप आलोचक बनें। समझदारी से काम लीजिए, अपनी बात रखिए। अंत में निर्णय देश के पक्ष में होना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा- हमारे देश की गरिमा को, हमारी संस्थाओं पर कोई कालिख लगाए और हम बर्दाश्त करें। यह हमारी संस्कृति नहीं है। हमें आगे चलकर फ्रंटफुट पर खेलना चाहिए। हमें ऐसी ताकतों को नकारना है। मैंने महिला शक्ति को नजदीक से देखा है। उस शक्ति को नजदीक से परखा है। मैं तीन साल तक पश्चिम बंगाल का राज्यपाल रहा। वो समय भी इसमें जुड़ जाता है।

महारानी कॉलेज में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपना साफा उतार कर पत्नी सुदेश धनखड़ को पहना दिया। इस पर सभागार तालियों से गूंज उठा।
महारानी कॉलेज में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपना साफा उतार कर पत्नी सुदेश धनखड़ को पहना दिया। इस पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

जो सीक्रेट सीएम गहलोत को नहीं बताया, आपको बताऊंगा

यहां के सीएम, जिन्हें जादूगर भी कहा जाता है। उन्होंने विधानसभा के कार्यक्रम में मुझसे पूछा था कि आपने ऐसा क्या जादू कर दिया कि ममता बनर्जी ने भी उपराष्ट्रपति बनने पर आपका विरोध नहीं किया। मैंने उनसे कहा था कि यह सीक्रेट है। पर मैं महारानी कॉलेज में यह सीक्रेट आकर बताऊंगा। महिला शक्ति के बारे में इतना ही कह सकता हूं कि मेरी एक ही ताकत है। मेरी नानी, मेरी दादी, मेरी मां और मेरी धर्मपत्नी। चारों की चारों अत्यंत प्रतिभाशाली और कठोर हैं। जब मुझे आवश्यकता पड़ी ये मेरे पीछे चट्टान की तरह खड़ी थीं। पांच दशक के दौरान बड़े उतार-चढ़ाव आए। मैं सौभाग्यशाली रहा कि यह मेरे साथ रहीं।

छात्राओं को दिया गुरुमंत्र
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्राओं को गुरुमंत्र भी दिया। उन्होंने छात्राओं से कहा- आपको आज एक-दो गुरुमंत्र देकर जा रहा हूं। उसे जिंदगी में हमेशा फॉलो करना। पहला कभी टेंशन मत रखो। टेंशन से कुछ नहीं होगा। लोग कहते हैं कि आसमान गिर जाएगा। हजारों सालों में तो एक बार भी नहीं गिरा।

दूसरा कोई अच्छा विचार आपके दिमाग में आ गया है तो दिमाग को पार्किंग स्टेशन मत बनाओ। उसे इम्प्लीमेन्ट कीजिए। फेल होने से मत डरिए। बिना फेल हुए कोई विकास आज तक नहीं हुआ है। चांद पर भी कोई पहली बार में नहीं पहुंचा था।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महारानी कॉलेज में छात्राओं को राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की भागीदारी विषय पर संबोधित किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महारानी कॉलेज में छात्राओं को राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की भागीदारी विषय पर संबोधित किया।

डिग्गी कल्याण मंदिर में करेंगे दर्शन
महारानी कॉलेज से करीब 4.30 बजे राष्ट्रपति धनखड़ सीधे डिग्गी कल्याण रायजी मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हो गए। इसके मंगलवार को कोटा में उप राष्ट्रपति र्मयोगी गौरव सम्मान समारोह में भाग लेंगे। सम्मान समारोह में केन्द्र, राज्य सरकारों व अन्य सरकारी संस्थानों से सेवानिवृत कर्मयोगियों का सम्मान किया जाएगा।

इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ कोटा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के पूर्व छात्रों-शिक्षकों से भी संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति के कोटा कार्यक्रमों के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय कोयला, इस्पात व संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles