[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपाल : “कन्सेन्ट” – कोर कमेटी की बैठक 01 सितम्बर 2023, एल. एन. सी. टी. विश्वविद्यालय, कोलार रोड, भोपाल, कॉन्फ्रेन्स रूम, प्रातः 11.00 बजे प्रेस वार्ता सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भोपालराज्य

भोपाल : “कन्सेन्ट” – कोर कमेटी की बैठक 01 सितम्बर 2023, एल. एन. सी. टी. विश्वविद्यालय, कोलार रोड, भोपाल, कॉन्फ्रेन्स रूम, प्रातः 11.00 बजे प्रेस वार्ता सम्पन्न

भोपाल : खेतड़ी नगर से हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की केसीसी ईकाई में कार्यरत एनएफआईटीयू के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार बाडेटिया व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हसरत हुसैन ने बताया की एल. एन. सी. टी. विश्वविद्यालय, कोलार रोड भोपाल कॉन्फ्रेन्स रूम में प्रातः 10.00 बजे से देश के भारत सरकार से मान्यता प्राप्त प्रधान केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के महासंघ “कन्सेन्ट” (कनफेडरेशन ऑफ सेन्ट्रल ट्रेड युनियन) की बैठक श्रमिक जगत के मुख्य मुद्दों को लेकर आयोजित की गई जिसमें देश के 54 करोड़ श्रमिकों/कामगारों के विषय पर निम्न मुख्य बिन्दुओं पर आम सहमति बनी- केन्द्र एवं राज्य सरकारों के कुछ श्रमिक विरोधी कार्यकलापों के विषय पर संबंधित सरकारों के समक्ष माँग पत्र प्रस्तुत किया जावेगा एवं श्रमिकों की चिन्ताओं से अवगत कराया जाएगा।

ई.पी.एस. की न्यूनतम पेंशन को 1000/- प्रति माह के स्थान पर 5000/- प्रति माह एवं मँहगाई भत्ता सहित आयुषमान कार्ड प्रदान करने का प्रस्ताव पारित हुआ। ठेका श्रमिकों को समान कार्य का समान वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना के साथ 60 वर्ष की आयु तक कार्य में नियोजित करने का प्रस्ताव पास किया। केन्द्र एवं राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों को सरकार द्वारा सहयोग एवं प्रायोजित करने की माँग का प्रस्ताव पारित किया।

ई- श्रम पोर्टल में पंजीकृत सभी श्रमिकों को वन नेशन वन राशन, आयुषमान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास तथा अन्य सामाजिक सुरक्षाओं का लाभ देने की माँग की गई तथा दिवंगत श्रमिकों के परिवार को सुविधा प्रदान करने हेतु सरकार से विभिन्न जिलों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की माँग करने का प्रस्ताव पारित किया।

न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का प्रस्ताव पारित किया। कन्सेन्ट कोर कमेटी की बैठक में प्रमुख रूप से बी.एम.एस., एन.एफ.आई.टी.यू., टी.यू.सी.सी., इंटक ( तिवारी/दुबे ग्रुप), एच.एम.के.पी. केन्द्रीय श्रमिक संघ के वरष्ठि पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन डॉ. दीपक जायसवाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.एफ.आई.टी.यू. एवं राष्ट्रीय संयोजक कनसेन्ट के द्वारा भोपाल में आहूत कराई गई।

एन.एफ.आई.टी.यू. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा की इन लाल झंडो वालों ने हमेशा मुजदूरों का शोषण किया है जो की अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की केसीसी ईकाई में भी इन लाल झंडो वालों अंग्रेज़ो वाली गुलामी पर्था को बरकरार रखा जिससे मजदूरो का शोषण हुआ जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज की बैठक का संचालन बी. सुरेन्द्रन, संगठन मंत्री, बी.एम.एस. एवं डॉ. दीपक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एन.एफ.आई.टी.यू. द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमटे, संगठन मंत्री बी. सुरेन्द्रन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी. सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रामनाथ गणेश, प्रदेश महामंत्री मधुकर सावले, प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन कुमार, एन.एफ.आई.टी.यू. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन.एफ.आई. टी. यू. एवं कुलाधिपति एल. एन. सी. टी. विश्वविद्यालय, जयनारायण चौकसे. उपकुलसचिव एल. एन. सी. टी. विश्वविद्यालय एवं महासचिव एन.एफ. आई.टी.यू. डॉ. विराट जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष एन.एफ. आई.टी.यू. रामनारायण गिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.यू.सी.सी. हंसराज अकेला, राष्ट्रीय महासचिव टी.यू. सी. सी. एस. पी. तिवारी, राष्ट्रीय सचिव टी.यू.सी.सी संजय कटकंबार, इंटक तिवारी गुट से महासचिव के. के. तिवारी व राकेश मिश्रा एवं दुबे गुट से राष्ट्रीय महासचिव रजनीश सेठ ने भाग लिया।

विशेष आमंत्रित डॉ. अनुपम चौकसे, प्रो-चॉसलर, एल. एन. सी. टी. विश्वविद्यालय, भोपाल, भगवानदास गोडाने, अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल, हेमंत तिवारी, अध्यक्ष, म०प्र० भवन सह निर्माण कल्याण मण्डल, डॉ. आर. के. चौरसिया, डायरेक्टर लायन्स क्लब, सुल्तान सिंह शेखावत, चेयरमेन, ग्रामीण एवं शहरी असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल (संबल), डॉ. अजीत कुमार सोनी, कुलसचिव, एल. एन. सी टी. विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। . आज की कनसेन्ट बैठक का आयोजन डॉ विराट जायसवाल उप कुलसचिव एल. एन. सी. टी. विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश महामंत्री एन.एफ. आई.टी.यू. के नेतृत्व में रामनारायण गिरी राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष, विशाल वाणी, राष्ट्रीय सचिव एन.एफ.आई.टी.यू., आशीष सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी एन.एफ. आई.टी.यू. म०प्र०, सत्येन्द्र कुमार, नितिन सेन ने किया। आज के महासंघों के प्रतिनिधियों का चिंतन एवं मंथन श्रमिक जगत में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles