झुंझुनूं-खेतड़ी : एंबुलेंस कर्मचारियों ने संविदा नियम में लेने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
एंबुलेंस कर्मचारियों ने संविदा नियम में लेने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं-खेतड़ी : संविदा नियमों में शामिल करने की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। मांगें नहीं माने जाने पर एक सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के पायलट अजीत सिंह निर्वाण ने बताया कि वे पिछले काफी समय से वेतन संबंधित मांगों को लेकर राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार की ओर से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इसलिए अब 108 व 104 एंबुलेंस कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पूर्व में भी हड़ताल की गई थी। तब उच्च अधिकारियों के साथ समझौता वार्ता हुई थी। सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था।
कोई समाधान नहीं होने पर अब कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। 108 व 104 एंबुलेंस में लगे पायलट व ईएमटी अल्प वेतन में दिन-रात की ड्यूटी निर्वहन कर रहे हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान अजीत सिंह निर्वाण, अरविंद जांगिड़, मोहर सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार शर्मा, मनीष कुमार गुर्जर, महेश कुमार, जितेंद्र दौराता, रितिक सैनी, जयराम, नरेंद्र सिंह, मनीष कुमार मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2119274


