[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : रॉयल्टी नाके पर जानलेवा हमले का मामला:एक महीने से फरार आरोपी को खेतड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : रॉयल्टी नाके पर जानलेवा हमले का मामला:एक महीने से फरार आरोपी को खेतड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रॉयल्टी नाके पर जानलेवा हमले का मामला:एक महीने से फरार आरोपी को खेतड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के मांदरी रॉयल्टी नाका पर करीब दो महीने पूर्व मारपीट करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। डीएसपी सतीश वर्मा ने बताया कि 5 जूलाई को विकास कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह मांदरी नाका पर काम कर रहा था। दोपहर करीब दो बजे विकास उर्फ कालू गुर्जर निवासी रोजड़ा रॉयल्टी नाके पर आया और नाका चलाने को लेकर छोड़ जाने की धमकी दी। पीड़ित ने जाने से मना किया तो आरोपी जाति सुचक गालियां निकालने लगा व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा।

थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद एसपी नीमकाथाना अनिल बेनीवाल ने गंभीरता से लेते हुए डीएसपी सतीश वर्मा व थानाधिकारी आसाराम गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने तकनीक व मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की। डीएसपी वर्मा ने बताया कि आरोपी विकास उर्फ कालु बहुत ही चतुर व चालाक था, जो अपने साथ अपना मोबाइल फोन नहीं रखने से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इस दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी विकास उर्फ कालू अपने गांव आया हुआ है तथा कहीं भगाने के प्रयास में है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रोजड़ा गांव में घेराबंदी कर विकास उर्फ कालू पुत्र मानसिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दौरान टीम में सीआई आशाराम गुर्जर, कांस्टेबल राजेश कुमार, पवन कुमार, राकेश चौधरी मोडसरा आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77