[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : डिलीवरी बॉय से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार:चाकू दिखाकर लूटे था 11 हजार रुपए और मोबाइल, चेहरे पर था नकाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : डिलीवरी बॉय से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार:चाकू दिखाकर लूटे था 11 हजार रुपए और मोबाइल, चेहरे पर था नकाब

डिलीवरी बॉय से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार:चाकू दिखाकर लूटे था 11 हजार रुपए और मोबाइल, चेहरे पर था नकाब

झुंझुनूं : झुंझुनूं सदर थाना पुलिस ने डिलीवरी बॉय से लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने शुक्रवार रात को पार्सल देकर झुंझुनूं लौट रहे बगड़ निवासी डिलीवरी बॉय पूरणसिंह की गर्दन पर चाकू लगाकर 11600 रूपए व मोबाइल लूट लिया था।

आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। चेहरे को कपडे़ से ढंका हुआ था। मारपीट कर मौके से वे फरार हो गए थे। उसके बाद पीड़ित ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तुरन्त प्रभाव बदमाशों की तलाश शुरू की। करीब 12 घंटे बाद देवीपुरा निवासी मनीराम उर्फ बंटी मेघवाल को बार्पदा गिरफ्तार कर लिया गया।

सदर थाना इंचार्ज महेन्द्र मीणा ने बताया- आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बगड़ निवासी पूरणसिंह राजपूत पार्सल डिलीवरी का कार्य करता है। वह शुक्रवार शाम को मालसर-अजाड़ी रोड पर पार्सल देकर लौट रहा था कि मालसर के निकट दो नकाबपोश बाइक सवारों उससे नकद रुपए व मोबाइल लूट लिए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22