[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-पंचकूला : हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने पंचकूला में आयोजित की,सभा में मुख्य प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला का धन्यवाद प्रस्ताव पास किया।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
हरियाणा

हरियाणा-पंचकूला : हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने पंचकूला में आयोजित की,सभा में मुख्य प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला का धन्यवाद प्रस्ताव पास किया।

संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने पंचकूला में आयोजित की,सभा में मुख्य प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला का धन्यवाद प्रस्ताव पास किया।

हरियाणा-पंचकूला : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 सर्किल कमेटी पंचकूला की सभा दोपहर लंच समय में एचएसवीपी मुख्यालय परिसर सेक्टर 6 पंचकूला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश महासचिव एवं पंचकूला के सर्कल प्रधान जैकब मसीह ने की, और संचालन सर्किल चेयरमैन तरसेम लाल सैनी और सर्कल सचिव रतन लाल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के अध्यक्ष आर. के. नागर ने बताया कि, मुख्य प्रशासक अजीत वालाजी जोशी जी ने हमारी यूनियन को डिटेल वार्ता के लिए 13 सितम्बर 2023 को दोपहर अपने कार्यालय में बुलाया है। इस पर सभा में उनका धन्यवाद प्रस्ताव पास किया।

प्रदेश अध्यक्ष आर के नागर ने आगे बताया कि, हमारी यूनियन पिछले कई वर्षों से कुछ विशेष और लंबित मांगों को लेकर सबूत के साथ डिटेल वार्ता करना चाह रही है। जिसमें प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं : रेगुलर सफाई कर्मचारियों के सेवा नियम तुरंत बनाकर लागू किए जाएं। सोनीपत एजेंसी वर्करो का वर्ष 2010 से 2013 का EPF/ESI ब्याज सहित तुरंत भुगतान किया जाए जो कि नियमों की अनदेखी करते हुए फाइल किया जा चुका है। खराब हालत स्टाफ क्वार्टरों की स्पेशल रिपेयर तुरंत करवाई जाए। खाली पदों पर वरिष्ठ कर्मचारियों की तुरंत प्रमोशन की जाएं। विभाग में शेष बचे हुए कच्चे कर्मचारियों को भी जॉब वर्क कर्मचारियों सहित कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए। तब तक के विभाग सभी कच्चे कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन अथवा समान काम समान वेतन का भुगतान करें।

विभागिय अधिकारी और ठेकेदार मिलकर कच्चे कर्मचारियों का शोषण करना बंद करें और उनको ड्यूटी से हटाने की धमकियां देना बंद करें। हरे पेड़ काटकर बेचने वाले कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह की निष्पक्ष जांच की जाए और उसकी एफआईआर दर्ज करवाई जाए तथा उससे सभी रिकवरी करवाई जाए। गलत की गई प्रमोशन को दुरुस्त किया जाए। कुछ कर्मचारी बैक डेट से रेगुलर होने हैं ,उनको नाजायज परेशान ना करते हुए शीघ्र बैक डेट से रेगुलर किया जाए। पानीपत और जींद से हटाए गए सफाई कर्मचारियोंव कच्चे सीवरमैनो को तुरंत सेवा में लिया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों का EPF/ESI प्रतिमा काटकर शेयर जमा करवाए जाएं।

11 अगस्त 2021 को विभागीय कर्मचारियों की तालमेल गुंडा कमेटी के बदमाश नेताओं द्वारा हमारी यूनियन के दलित नेताओं को जाती सूचितक गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने वाले कृष्ण धीमान वगैरह की निष्पक्ष जांच करें। FIR दर्ज करवाई जाएऔर उनको सस्पेंड करें। आदि आदि प्रमुख मांगे हैं। हम आशा करते हैं की मुख्य प्रशासक महोदय 13 सितंबर को हमारी मांगों पर सहानुभूति रखते हुए ईमानदारी से लागू करें ने की पहले की तरह सैक्ट्री, चीफ विजिलेंस अधिकारी तथा चीफ इंजीनियर नंबर 1 की तरह झूठे जवाब और कार्रवाई न करें। यदि ऐसा हुआ तो हमारी यूनियन मुख्यालय पर आंदोलन करने पर वाद्य होगी ।

आज की सभा में सर्व भूपेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, बलदेव सिंह, परशुराम, किशन लाल, रतन लाल, हरक सिंह, बाला देवी, रामफल पारखी, भोलाराम, विनोद कुमार तथा विनोद लोट, तरसेम लाल सैनी, जय कब मसीह सहित अनेक कर्मचारी ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet