रफीक मंडेलिया ने ग्रामीण मतदाताओं का जताया आभार, जिला प्रमुख और दोनों प्रधान कांग्रेस के बनने का दावा
कहा- मतदान के बाद मिल रहे रुझान कांग्रेस के पक्ष में, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को भी दिया धन्यवाद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान पंचायती राज चुनाव के तहत चूरू विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने क्षेत्र के सभी ग्रामीण मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने चूरू जिले में जिला प्रमुख और दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनने का दावा किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र में पांच जिला परिषद सदस्यों और दोनों पंचायत समितियों के 30 सदस्यों के चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान हुआ। चुनाव प्रचार के दौरान सांसद राहुल कस्वां और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने गांवों की चौपालों पर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की थी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कांग्रेस नेताओं का स्वागत और अभिनंदन भी किया गया।
मंडेलिया ने कहा कि मतदान के बाद देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहे रुझानों और खबरों से स्पष्ट है कि मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में निर्णय दिया है। उन्होंने दावा किया कि जिले में जिला प्रमुख कांग्रेस का बनेगा और दोनों पंचायत समितियों में भी कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों से आमजन परेशान है। युवा, किसान सहित समाज के हर वर्ग में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर पार्टी को समर्थन दिया है। मंडेलिया ने चुनाव प्रचार में सहयोग करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और ग्रामीण मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538656


