[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ के वार्ड 17 में छह माह से जमा गंदा पानी, पार्षद के घर के आगे भी नहीं हो रहा समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ के वार्ड 17 में छह माह से जमा गंदा पानी, पार्षद के घर के आगे भी नहीं हो रहा समाधान

नगरपालिका अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दीपावली के बाद काम शुरू कराने का दिया था आश्वासन; पार्षद प्रतिनिधि खेमसिंह ने दी इस्तीफे की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 17 में पार्षद माया कंवर के घर के आगे रास्ते पर पिछले करीब छह माह से गंदा पानी जमा है। इससे मोहल्लेवासियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने पर नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

पार्षद प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी

पार्षद प्रतिनिधि खेमसिंह ने बताया कि रास्ते पर गंदा पानी जमा रहने से मोहल्ले के लोगों के साथ घर आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि जब पार्षद के घर के आगे ही गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तो आमजन की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, आश्वासन के बाद भी काम शुरू नहीं

खेमसिंह के अनुसार नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत, कनिष्ठ अभियंता और अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम सैय्यद पहले मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दीपावली के तुरंत बाद काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

जिणमाता मंदिर और बस स्टैंड जाने का रास्ता प्रभावित

पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि यह रास्ता बाईपास से होकर जिणमाता मंदिर, गौरियान और बस स्टैंड की तरफ जाने वाला छोटा मार्ग है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। गंदा पानी जमा होने से महिलाओं सहित राहगीरों को रास्ते से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

टेंडर के इंतजार में कब मिलेगी राहत?

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत का कहना है कि संबंधित कार्य टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद करवाया जाएगा। वहीं पार्षद प्रतिनिधि खेमसिंह ने मांग की है कि टेंडर होने तक आमजन की सुविधा के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

समाधान नहीं हुआ तो इस्तीफा देने की चेतावनी

खेमसिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वार्ड की इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्षद पद से इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। वहीं मोहल्लेवासी शौकत अली खां ने भी छह माह से समस्या का समाधान नहीं होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की ओर से अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।

अब मोहल्लेवासियों को इंतजार है कि नगरपालिका प्रशासन इस समस्या का समाधान कब करवाता है और गंदे पानी से भरे रास्ते से उन्हें कब राहत मिलती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet