खंडेला में ब्राह्मण समाज समिति की बैठक:घायल श्रवण शर्मा के लिए आर्थिक मदद पर चर्चा, कांग्रेस नेता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
खंडेला में ब्राह्मण समाज समिति की बैठक:घायल श्रवण शर्मा के लिए आर्थिक मदद पर चर्चा, कांग्रेस नेता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
खंडेला : खंडेला में ब्राह्मण समाज समिति की ओर से रविवार को कस्बे के ब्रह्मपुरी स्थित ब्राह्मण समाज भवन में दीपावली स्नेह मिलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। रामगोपाल डोरवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में घायल श्रवण कुमार शर्मा के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग और हादसे के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग पर चर्चा हुई। इस दौरान निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
घायल के उपचार में सहयोग का निर्णय
बैठक में पिछले महीने हुए सड़क हादसे का मामला प्रमुखता से उठा। मकराना विधानसभा प्रभारी एवं कांग्रेस नेता हरीश काजला की गाड़ी से हुए हादसे में श्रवण कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका जयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। समिति सदस्यों ने उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाने पर विचार-विमर्श किया।
समिति ने कांग्रेस नेता हरीश काजला के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया। सदस्यों ने घायल को न्याय दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
समाज में एकजुटता बढ़ाने का संकल्प
समिति के उपमंत्री राकेश कौशिक ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह का उद्देश्य और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों की भागीदारी से आयोजन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान जाजोद सरपंच वीरेंद्र लाटा, दुल्हेपुरा सरपंच प्रतिनिधि पिंटू शर्मा, रामगोपाल डोरवाल, शिवदयाल तिवाड़ी, ललित शर्मा, समिति मंत्री प्रदीप तिवाड़ी, मनोज कलावटिया, शंकर लाटा, पवन मारवाल, बजरंग भिंडा, मनोहर डोरवाल, मुकेश डोलिया, श्रीकांत सहित अनेक विप्र बंधु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538648

