[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : पूर्व केबिनेट मंत्री काका सुंदरलाल का 91 साल की उम्र की भी बरकार है जलवा, काका सुंदरलाल के जन्मदिवस पर भाजपा को मजबूत और भाजपा के अभियान से जोडा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : पूर्व केबिनेट मंत्री काका सुंदरलाल का 91 साल की उम्र की भी बरकार है जलवा, काका सुंदरलाल के जन्मदिवस पर भाजपा को मजबूत और भाजपा के अभियान से जोडा

पूर्व मंत्री सुंदरलाल के 91वें जन्मदिन पर समर्थकों ने देवरोड में मनाया जन संबल-जन विश्वास उत्सव

झुंझुनूं-चिड़ावा : पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल का 91वां जन्मदिन जन संबल-जन विश्वास उत्सव के रूप में मनाया गया। समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा देवरोड-पिलानी रोड स्थित कुलहरि फार्म हाउस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पूर्व मंत्री का क्षेत्र के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग समूह में 51 किलो के 11 पुष्पहार-दुपट्टे पहनाकर सम्मान किया।

सुंदरलाल ने आयोजन स्थल पर केक काटकर सभा को संबोधित भी किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उन्होंने चुनावों में भाजपा की जीत के लिए एकजुटता और उत्साह बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने सभा मे मौजूद लोगों से भाजपा से जुड़कर पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने की बात कही।

रिछपाल किरोडीवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पिलानी पंस प्रधान बिरमा संदीप रायला, उप प्रधान अंजू देवी, जिप सदस्य रणवीर नाडा, सुरेंद्र पूनिया, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, छैलूराम-सज्जन भड़िया, होशियारसिंह, डॉ. आरपी पारीक, चिड़ावा नगर पालिका उपाध्यक्ष अभयसिंह बडेसरा, पूर्व नगरध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, हर्षवर्धन शेखावत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, पूर्व सरपंच सुनीता स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

संचालन चिरंजीलाल सैनी ने किया जबकि पूर्व सरपंच देवरोड हंसराज ने आभार जताया। हरियाणा की राजबाला एंड पार्टी कलाकारों और पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल व उनके बड़े भाई डॉ. धर्मपालसिंह ने रागनियों की प्रस्तुतियां दी। पूर्व मंत्री सुन्दर लाल के 91वें जन्मदिन पर यूपी के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री भी शुभकामनाएं देने उनके चिड़ावा स्थित निवास पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के विधायक एवं पिलानी विधानसभा के भाजपा पर्यवेक्षक विनय कुमार, हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा सूरजगढ़ बाइपास स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर सुंदरलाल को जन्मदिन की शुभकामना दी।

स्वर्णकार समाज के सुरेंद्र सोनी, विप्र फाउंडेशन के कैलाश व्यास लीखवा, सोमवीर लांबा, विकास भालोठिया, सतीश गजराज, दयाराम धानका, रघुवीर बाछूका सहित अन्य समाज संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनन्दन भी किया। जीतू लांबा, नीतिराज शेखावत, कुलदीप कुलहरि देवरोड, कांट्रेक्टर रामावतार कुलहरि, सुरेश थाकन, महेंद्र मोदी, पार्षद सत्यपाल जांगिड़, देवेंद्र सैनी, पूर्व पार्षद मनोज महमिया, महेश शर्मा धन्ना, विकास भालोठिया, आशीष झाझड़िया, अभिषेक पारीक बिट्टू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet