झुंझुनूं-पिलानी : 11केवी लाइन की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर, मौत:घर की छत पर खेल रहा था, तार छूने से लगा करंट
11केवी लाइन की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर, मौत:घर की छत पर खेल रहा था, तार छूने से लगा करंट
झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी के वार्ड 3 में रविवार रात एक हादसे में 14 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। कस्बे के वार्ड नं 5 का 14 वर्षीय आयुष कुमावत पुत्र सुभाष कुमावत अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले के ही एक घर की छत पर खेल रहा था।
इस दौरान मकान के पास से गुजर रही 11 केवी लाइन को छूने की कोशिश आयुष के लिए जानलेवा साबित हुई। आयुष के साथ खेल रहे एक दूसरे बच्चे को भी करंट का झटका लगा, लेकिन उसे ज्यादा गम्भीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। करंट से बच्चे की मौत की खबर से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया।
आयुष के पिता सुभाष प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि मां गृहिणी है। उसकी एक छोटी बहन है। इस घटना के बाद मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037413

